• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

Writer D by Writer D
02/03/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली सब-इंस्पेक्टर (UP Police SI) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। बोर्ड आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों पर इस लिखित परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है।

1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4,543 रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दो दिनों तक चलेगी परीक्षा (एग्जाम शेड्यूल)

यूपी पुलिस एसआई (UP Police SI) की लिखित परीक्षा दो दिनों तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए बोर्ड ने पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

परीक्षा की तारीख: 14 मार्च (शनिवार) और 15 मार्च (रविवार), 2026।

शिफ्ट टाइमिंग: परीक्षा दो शिफ्टों (सुबह और दोपहर) में आयोजित होगी। सटीक जानकारी अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Notice’ या ‘Latest News’ सेक्शन में ‘UP Police SI Admit Card 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और रंगीन प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

सब-इंस्पेक्टर (UP Police SI) पद के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों में पूरी होती है:

लिखित परीक्षा (CBT/OMR): इसमें सामान्य हिंदी, कानून/संविधान, सामान्य ज्ञान, और रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। यह 400 अंकों की होगी। 2 घंटे का समय होगा। कुल प्रश्न 160 होंगे। सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से 40-40 प्रश्न आएंगे। चारों सेक्शन 100-100 नंबर के होंगे।

प्रत्येक विषय में 35 फी प्रदी अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के पात्र नहीं होंगे।

फिजिकल टेस्ट

शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम इस प्रकार है- पुरुषों के लिए – 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।

महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST: शारीरिक मानक परीक्षण।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें दौड़ शामिल होती है।

मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच।

Tags: up policeUP Police SI Exam
Previous Post

बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

Next Post

लोक गीत–नृत्य की रंगत में सराबोर हुआ सीएम आवास, होली के रंगों में रमे कलाकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह: मुख्यमंत्री

02/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा: सीएम योगी

02/03/2026
gas leak
Main Slider

तारापुर MIDC में केमिकल गैस रिसाव से हड़कंप, खाली कराई गई कॉलोनी

02/03/2026
Khamenei-Mansoureh
Main Slider

खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की मौत, अमेरिकी-इजराइली हमले में हुई थीं घायल

02/03/2026
Next Post
Artists indulge in Holi colours at CM's residence

लोक गीत–नृत्य की रंगत में सराबोर हुआ सीएम आवास, होली के रंगों में रमे कलाकार

यह भी पढ़ें

200 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, भाजपा नेता की बढ़ी मुश्किलें

03/02/2022
students played porn in pm shri school in rajgarh

पीएम श्री स्कूल में क्लास में छात्रों ने चलाई पॉर्न, प्रिंसिपल ने दी ये सफाई

13/08/2025

यशस्वी बना देश का पहला ‘गूगल बॉय’, 14 महीने की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

17/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version