• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

Writer D by Writer D
24/08/2026
in शिक्षा
0
Result

Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव ओपी त्रिपाठी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि पुरोहित्य (कर्मकाण्ड), व्यावहारिक वास्तुशास्त्र, व्यावहारिक ज्योतिष एवं योग विज्ञान के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम तीन दिन पूर्व 21 अगस्त को घोषित किया गया है।

सचिव ओपी त्रिपाठी के अनुसार, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कुल 500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 496 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। सफल परीक्षार्थियों में 424 बालक और 38 बालिकाएं शामिल हैं।

पाठ्यक्रमवार परिणाम के अनुसार, पुरोहित्य (कर्मकाण्ड) में 392 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 364 उत्तीर्ण हुए। इसका उत्तीर्ण प्रतिशत 92.85 प्रतिशत रहा। व्यावहारिक वास्तुशास्त्र में परीक्षा देने वाला एकमात्र परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहा और इसका परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

व्यावहारिक ज्योतिष में 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 23 उत्तीर्ण हुए। इनमें 19 बालक और चार बालिकाएं शामिल हैं तथा उत्तीर्ण प्रतिशत 92 प्रतिशत रहा। योग विज्ञान में सभी 78 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 74 उत्तीर्ण हुए। इनमें 40 बालक और 34 बालिकाएं शामिल हैं। इस पाठ्यक्रम का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.87 प्रतिशत रहा।

परिषद के सचिव ओपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर आमजन एवं संबंधित परीक्षार्थियों के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

Tags: result
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘जशपुर एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन

Next Post

जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य: उप मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC
Main Slider

कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, UPSSSC ने जारी किया परिणाम

21/08/2026
UPSC
शिक्षा

UPSC-EPFO में APFC के 80 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

21/08/2026
Agniveer Recruitment
शिक्षा

यूपी में तीसरी अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, 6 शहरों में होगी रैली

12/08/2026
Government Jobs
शिक्षा

10वीं पास के लिए इनकम टैक्स विभाग में नौकरी, बिना फीस करें आवेदन

11/08/2026
UP Police Constable recruitment
Main Slider

UP Police Constable Recruitment: DV/PST की तारीख घोषित, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

10/08/2026
Next Post
Keshav Maurya

जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य: उप मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

suicide

कोरोना संक्रमित महिला ने अस्पताल में की आत्महत्या, न्यायिक जांच के आदेश

23/09/2020
Jyeshtha Amavasya

दर्श अमावस्या के दिन करें ये उपाय, दूर हो जाएगा पितृ दोष

26/11/2024
Two prisoners absconded from Haridwar jail

हरिद्वार जेल में हो रही रामलीला में हो गया कांड, माता सीता की खोज में वानर बने दो कैदी फरार

12/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version