• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के सीनियर सेकेंड्री की कक्षाएं 19 अक्टूबर से होगी शुरू

Desk by Desk
16/10/2020
in Categorized
0
madrasa

यूपी में खुलेंगे स्कूल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मदरसों में सेकेन्ड्री, सीनियर सेकेंड्री कामिल एवं फ़ाज़िल की कक्षाओं में भौतिक रूप से पठन पाठन कुछ शर्तों के साथ 19 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

अल्पसंख्यक वक़्फ़ एवं हज मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने गुरूवार को यहां बताया कि मदरसों में सेकेन्ड्री, सीनियर सेकेंड्री कामिल एवं फ़ाज़िल की कक्षाओं में भौतिक रूप से पठन पाठन कुछ शर्तों के साथ 19 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। मदरसा दो पालियों में संचालित किया जाए। प्रथम पाली में सेकेण्ड्री व फ़ाज़िल के विद्यार्थियों तथा द्वितीय पाली में सीनियर सेकेंडरी व कामिल के विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए बुलाया जाय।

उन्होंने कहा कि एक दिवस में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जाए। अन्य 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को अगले दिन बुलाया जाय। विद्यार्थियों को उनके माता-पिता/अभिभावकों की लिखित सहमति के उपरांत ही पठन-पाठन के लिए बुलाया जाय। विद्यालय में उपस्थिति के लिए लचीला रूख अपनाया जाए तथा किसी विद्यार्थी को विद्यालय आने के लिए बाध्य न किया जाय। श्री नंदी ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव तथा उससे बचाव के उपायों से समस्त विद्यार्थियों को जागरूक किया जाय।

69000 शिक्षक भर्ती के तहत 31227 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटना शुरू

उन्होंने कहा कि मदरसों में सेनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि किसी विद्यार्थियों या शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी जुकाम या बुखार के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाए।

उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा मदरसे के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मदरसा प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाय। विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

श्री नंदी ने कहा कि ऑनलाइन पठन-पाठन की व्यवस्था यथावत जारी रखी जाए तथा इसे प्रोत्साहित किया जाए, जिन विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध नहीं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मदरसे में बुलाया जाय। यदि कोई विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन करना चाहता है तो उसे सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

हज मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को हैंडवॉश/हैंड सेनेटाइज कराने के पश्चात ही मदरसे में प्रवेश करने दिया जाए। मदरसे में प्रवेश के समय तथा छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी न की जाए।

Tags: 19 अक्टूबर से खुलेंगे मदरसा9वीं कक्षा से 12 तकclass 9 to 12Corona GuidelinesGovernment of Uttar PradeshmadrasaMadrasa to open from October 19rules for opening schoolsschools to open in UPstudents with fever symptomsUnlock 5अनलॉक 5कोरोना गाइडलाइन्सबुखार जुकाम के लक्षण वाले छात्रयूपी में खुलेंगे स्कूलस्कूल खोलने के नियम
Previous Post

सिक्किम सरकार ने 19 अक्टूबर से स्कूलों को खोलने का लिया निर्णय

Next Post

दूसरे के बदले एसएससी की परीक्षा देने पहुंचे युवक को केंद्र पर रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post

दूसरे के बदले एसएससी की परीक्षा देने पहुंचे युवक को केंद्र पर रंगे हाथ किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार डंपर ने घड़ी डिटर्जेंट कंपनी के एरिया मैनेजर को रौंदा, मौत

26/11/2021
CM Yogi

‘CM योगीजी हमारी पेंशन दिलवा दीजिये’, भाई-बहन ने मुख्यमंत्री से की भावुक अपील

22/08/2022
बजाज इलेक्टिक स्टार्ट प्लैटिना 100

बजाज ने लांच की नयी इलेक्टिक स्टार्ट प्लैटिना 100

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version