• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी : नए गृह सचिव बने तरुण गाबा, हटाए गए एसके भगत

Desk by Desk
27/08/2020
in Categorized
0
हटाए गए गृहसचिव

यूपी : नए गृह सचिव बने तरुण गाबा, हटाए गए एसके भगत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते क्राइम ग्राफ के बीच योगी सरकार एक्शन में आ गई है। गृह सचिव एसके भगत को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर तरुण गाबा को गृह सचिव बनाया गया है। इससे पहले तरुण गाबा, आईजी विजिलेंस थे। उनकी जगह पर एसके भगत को भेजा गया है।

2001 बैच के आईपीएस अफसर तरुण गाबा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में वापस आए हैं। तरुण गाबा सीबीआई में तैनात थे और आईपीएस राकेश अस्थाना के केस के इंचार्ज थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद तरुण गाबा को आईजी (विजिलेंस) बनाया गया था।

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58 लाख के पार, 1.80 लाख के करीब लोगों की मौत

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीते दिनों में लगातार हत्या, किडनैपिंग के मामले सामने आ रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि कानून व्यवस्था के मसले पर योगी सरकार लगातार फेल होती दिख रही। योगी सरकार पर अखिलेश यादव से लेकर मायावती और प्रियंका गांधी हमलावर हैं।

कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सरकार में अगर गोरखपुर में हत्या, बलात्कार व अपहरण का यही हाल रहा तो शीघ्र ही मान्यवर को गोरखपुर का नाम बदलकर ‘गुनाहपुर’ करना पड़ेगा. जिनसे अपना शहर नहीं संभल रहा, वो प्रदेश क्या संभालेंगे. कोई उन्हें ज्ञान दे कि अपराध के रहते विकास नहीं हो सकता।

अमेरिका में चक्रवाती तूफान लौरा अति खतरनाक चौथी श्रेणी में, बाढ़ की चेतावनी

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था, ‘यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है. प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्. ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है. यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है, मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है.’

बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी काल में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया जगत के लोग भी यहां आए दिन हत्या व जुर्म के शिकार हो रहे हैं. आजमगढ़ मंडल में हुई पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है.

Tags: 24ghante online.comcm yogi adityanathhome secretaryIncreasing crime in Uttar PradeshNational newspolitical newsSK BhagatTarun GabatransferredU.P.
Previous Post

रायगढ़ में इमारत ढहने से 2 बच्चे खो चुके है अपना परिवार, एकनाथ शिंदे उठाएंगे पढ़ाई का खर्चा

Next Post

करियर को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाने के लिए स्टडी रूम में बदलें वास्तु

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
vastu shastra

करियर को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाने के लिए स्टडी रूम में बदलें वास्तु

यह भी पढ़ें

hartalika teej

teej vrat : हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं तो जान लें ये जरूरी नियम

16/08/2020
cm yogi

किसानों को बरगलाने वालों के इलाज के लिए हम आपके बीच में हैं : योगी

10/03/2021
Shahabuddin

शहाबुद्दीन की कोरोना से नहीं हुई है मौत, जेल प्रशासन ने खबरों को बताया अफवाह

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version