Business

UPI Lite की भुगतान सीमा में बढोतरी, फेस्टिव सीजन में कर सकेंगे ज्यादा पेमेंट

UPI उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है।  RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को घोषणा की कि UPI ट्रांजैक्शन की सीमा बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, “UPI ने निरंतर नवाचार और अनुकूलन के माध्यम से डिजिटल भुगतान को सुलभ और समावेशी बनाकर भारत के वित्तीय परिदृश्य को बदल दिया है ।” शक्तिकांत दास ने यह घोषणा अपने मौद्रिक नीति वक्तव्य के हिस्से के रूप में की ।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को बताया कि UPI 123पे में प्री-ट्रांजैक्शन लिमिट ₹5,000 से बढ़ाकर ₹10,000 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि UPI लाइट वॉलेट की सीमा भी ₹2,000 से बढ़ाकर ₹5,000 कर दी गई है। इसके साथ ही यूपीआई लाइट में पर-ट्रांजैक्शन लिमिट भी ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 करने का फैसला लिया गया है।

MPC के फैसलों के बाद झूमा शेयर बाजार; सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग

आरबीआई के ऐलानों में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि UPI ट्रांजैक्शन के जरिए भारत के आर्थिक लैंडस्केप में बड़ा बदलाव आया है। इसके दम पर देश में पैसे का ट्रांजेक्शन बड़ा आसान और सुलभ हुआ है।

Related Articles

Back to top button