• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MPC के फैसलों के बाद झूमा शेयर बाजार; सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग

Writer D by Writer D
09/10/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बनाने की भी कोशिश हुई, लेकिन खरीदारी के जोर के कारण शेयर बाजार लगातार हरे निशान में ही बना रहा‌। सुबह 10 बजे के करीब भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान होने के बाद शेयर बाजार में एक बार फिर जोरदार तेजी का माहौल बन गया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 4.29 प्रतिशत से लेकर 2.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले, ब्रिटानिया, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ओएनजीसी के शेयर 3.90 प्रतिशत से लेकर 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,379 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,028 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 351 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 8 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, लगातार 10वीं बार रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

बीएसई का सेंसेक्स आज 319.77 अंक की मजबूती के साथ 81,954.58 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर 81,692.46 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि 10 बजे के बाद जैसे ही आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया, वैसे ही बाजार में उत्साह का माहौल बन गया और चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 369.29 अंक की मजबूती के साथ 82,004.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 52.65 अंक की तेजी के साथ 25,065.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक भी गिर कर 25,031.35 अंक तक आ गया। सुबह 10 बजे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखने का ऐलान होने के बाद बाजार में आई तेजी के कारण इस सूचकांक ने भी जोरदार छलांग लगाई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 133.70 अंक उछल कर 25,146.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 584.81 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,634.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 217.40 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,013.15 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: BusinessBusiness HeadlinesBusiness Hindi News">Business Latest NewsBusiness NewsBusiness news in hindiBusiness news Latest NewsBusiness news NewsBusiness news News in Hindi
Previous Post

शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी

Next Post

‘भाजपा ने हारी हुई लड़ाई जीती’, भगवा पार्टी के कायल हुए संजय राउत

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Stock Market
Business

बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी पर दबाव कायम

05/08/2026
Next Post
Sanjay Raut

'भाजपा ने हारी हुई लड़ाई जीती', भगवा पार्टी के कायल हुए संजय राउत

यह भी पढ़ें

CM योगी ने सरदार पटेल स्मारक समिति द्वारा प्रकाशित ‘पटेल स्मारिका-2021’ का किया विमोचन

31/10/2021
Indigo

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

28/03/2026
Rasmalai

जानलेवा मिठाई! रसमलाई खाने से एक की मौत, परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती

15/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version