• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, बस इन बातों का रखें ध्यान

Writer D by Writer D
27/06/2023
in Business
0
July

credit card

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप RuPay क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के माध्यम से यूपीआई पेमेंट करना चाहते हैं तो केनरा बैंक ने RuPay क्रेडिट कार्ड के माध्यम से व्यापारियों के लिए UPI भुगतान की सुविधा शुरू की है. इससे केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने वाला देश का पहला सरकारी बैंक बन गया है. केनरा बैंक की यह सुविधा बैंक के लोकप्रिय ‘केनरा एआई1’ बैंकिंग सुपर ऐप पर उपलब्ध कराई गई है. केनरा बैंक एनपीसीआई के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू करने वाला पहला पब्लिक सेक्टर का बैंक है.

केनरा बैंक के ग्राहक अब अपने बैंक खातों के अलावा अपने RuPay क्रेडिट कार्ड से भी व्यापारियों को UPI पेमेंट कर सकेंगे. ग्राहक अपने केनरा बैंक RuPay क्रेडिट कार्ड को अपनी UPI आईडी से लिंक कर सकते हैं. बैंक का कहना है कि इस सुरक्षित डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जरिए ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने में बहुत ही आसानी होगी.

इस खास तरह की नई सुविधा पर केनरा बैंक के एमडी और सीईओ के. सत्यनारायण राजू ने कहा कि क्रेडिट कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया मौजूदा खाता लिंकिंग प्रक्रिया के समान है, और ग्राहक लिंकिंग के लिए खाता लिस्टिंग के दौरान केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड का चयन कर सकते हैं. यूपीआई लेनदेन के लिए लागू लेनदेन सीमाएं रुपे क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके यूपीआई पेमेंट के लिए जारी रहेंगी.

डिटेल मिसमैच की वजह से लिंक नहीं हो पा रहा पैन-आधार, तो ऐसे बन जाएगा काम

बैंक ने यह भी कहा कि यह सुविधा डिजिटल पेमेंट को और बढ़ाएगी और यूपीआई आधारित टैक्नोलॉजी का विस्तार करेगी. एनपीसीआई के एमडी और सीईओ का कहना है कि यूपीआई पर रुपे क्रेडिट कार्ड का इंटीग्रेशन रुपे क्रेडिट कार्ड के फायदों के साथ यूपीआई की सुविधा को ग्राहकों के लिए बेहतर बनाना है.

डिजिटल पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा

केनरा बैंक के रुपे क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की प्रक्रिया यूपीआई पर शुरू होने से ग्राहकों को अपना क्रेडिट कार्ड साथ में लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा मर्चेंट आउटलेट्स पर पेमेंट करने का विकल्प भी मिलेगा. रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के साथ जोड़ने से ग्राहकों का क्रेडिट कंजप्शन को समझने का तरीका लगातार बदलता जा रहा है. और इससे देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अधिक बढ़ावा मिलेगा.

इस बात का रखें खास ध्यान

केनरा बैंक का कहना है कि वर्तमान में, इस सुविधा का उपयोग करके केवल मर्चेंट पेमेंट की अनुमति है, और RuPay क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से UPI पेमेंट के लिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को, एक कार्ड से दूसरे कार्ड या कैश-आउट लेनदेन के लिए उपयोग नहीं कर सकेंगे. यानि आप किसी चीज की खरीदने के लिए मर्चेंट पेमेंट के लिए यूपीआई के जरिए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं. किसी दूसरें व्यक्ति को पेमेंट नहीं कर सकेंगे.

Tags: Bank NewsCanara Bankcredit cardUPI Paymentutility news
Previous Post

UPPSC प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Next Post

Amazon का बड़ा एलान, भारत में करेगा 20 लाख पदों पर भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
Next Post
Amazon

Amazon का बड़ा एलान, भारत में करेगा 20 लाख पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें

Excise department raids

सरकारी ठेके पर आबकारी विभाग का छापा, 18 लाख की अवैध शराब समेत 14 तस्कर गिरफ्तार

17/03/2021
करीना करिश्मा

Kareena Kapoor Khan ने बहन Karishma संग बालकनी में करवाया फोटोशूट

28/10/2020
Sunil Yadav

स्वस्थ समाज निर्माण में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता फैलाकर अहम भूमिका निभाते हैं फार्मेसिस्ट: सुनील यादव

23/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version