• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPITS 2024: यूपी की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित होंगे मेहमान

Writer D by Writer D
24/09/2024
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
UPITS

International Trade Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन किया जाएगा। एक तरफ जहां उद्यमियों के सपनों को उड़ान मिलेगी, वहीं मेहमान यूपी की सांस्कृतिक धरोहरों से भी परिचित होंगे। योगी सरकार इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य-लोकगीत कलाकारों को देश-विदेश के आगंतुकों के समक्ष मंच देगी तो वहीं रूस, बोलिविया, कजाकिस्तान, ब्राजील, वेनेजुएला, इजिप्ट, बांग्लादेश के कलाकार भी अपनी संस्कृति की झलक से मेजबानों को परिचित कराएंगे।

कनिका कपूर, पवनदीप, अरुणिता, अंकित तिवारी सरीखे बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी सुरमयी सांझ

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के द्वितीय संस्करण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर संस्कृति विभाग ने तैयारी कर ली है। यहां के मुक्ताकाशी मंच पर पांच दिन तक आगंतुक सुरमयी कार्यक्रमों का भी आनंद उठाएंगे। 25 सितंबर को पहले दिन नोएडा की माधवी मधुकर का भजन, मेहमान देश वियतनाम के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। पहले दिन बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के गीतों पर दर्शक झूमेंगे। 26 सितंबर को आईसीसीआर के माध्यम से बोलिविया, रूस, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, ब्राजील, वेनेजुएला, इजिप्ट आदि के कलाकार अपने देश की सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। प्रयागराज की नीलाक्षी रॉय के ‘प्रेम के रंग, कृष्ण के संग’ के जरिए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होगी। सांस्कृतिक सांझ की अंतिम प्रस्तुति बालीवुड सिंगर कनिका कपूर के गीतों की होगी।

27 सितंबर को मथुरा की माधुरी शर्मा ब्रज के लोकगायन से परिचित कराएंगी। युवाओं के दिलों पर राज करने वाले पवनदीप व अरुणिता भी ट्रेड शो में युवाओं के समक्ष प्रस्तुति देंगे। 28 सितंबर को लखनऊ की संजोली पांडेय, सहारनपुर की रंजना नेब रामकथा पर आधारित कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। कृष्ण भक्ति गायन पर माधवा बैंड की गायन प्रस्तुति होगी। 29 सितंबर को महोबा के जितेंद्र चौरसिया बुंदेली लोकगायन से परिचित कराएंगे। आगरा की प्रीति सिंह हनुमान चालीसा पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। डॉ. पलाश सेन की यूफ्रेरिया बैंड प्रस्तुति होगी।

लोकनृत्य कलाकारों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच देगी योगी सरकार (Yogi Government)

योगी सरकार (Yogi Government) का लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने पर पूरा जोर है। इसी क्रम में आईटीएस में लोककलाकारों को सांस्कृतिक मंच उपलब्ध कराया गया है। प्रयागराज की प्रीति सिंह व टीम ढेढ़िया नृत्य, बांदा के रमेश पाल पाईडंडा, अयोध्या के शीतला प्रसाद वर्मा फरुआही, अयोध्या की सुमिष्ठा मित्रा बधावा लोकनृत्य, आगरा के देवेंद्र एस मंगलामुखी कथक, झांसी की वंदना कुशवाहा राई, पीलीभीत के बंटी राणा थारू, दीपक शर्मा मयूर लोकनृत्य, लखनऊ की प्रीति तिवारी कथक नृत्य नाटिका, गोरखपुर के रामज्ञान यादव फरुआही लोकनृत्य, झांसी के रघुवीर सिंह यादव पाई-डंडा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कलाकारों को भी मंच मुहैया कराया गया है।

Tags: Noida newsUPITS
Previous Post

साइबर फ्रॉड पर नकेल के लिए सरकार का बड़ा एक्शन, 6 लाख मोबाइल फोन बंद, 65 हजार URLs किए ब्लॉक

Next Post

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू, नोट करें कलश स्थापना की सामग्री लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Sharadiya Navratri

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू, नोट करें कलश स्थापना की सामग्री लिस्ट

यह भी पढ़ें

murder

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

27/12/2021
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च

10/04/2023
akshay tritiya

कब है अक्षय तृतीया, इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना

27/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version