• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPPCS 2020 का रिजल्ट जारी, लखनऊ की शिवाक्षी दीक्षित रही दूसरे स्थान पर

Writer D by Writer D
13/04/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
uppsc result

uppsc result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश को 476 नए पीसीएस अफसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को पीसीएस-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसमें दिल्ली की संचिता ने टॉप किया है। मेरिट में दूसरे स्थान पर भी लखनऊ की बेटी शिवाक्षी दीक्षित ने कब्जा जमाया, जबकि हरियाणा के मोहित रावत तीसरे स्थान पर रहे।

टॉप टेन की मेरिट में करछना, प्रयागराज के ललित कुमार मिश्र को छठवां स्थान मिला है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। परीक्षा 24 प्रकार के 487 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन बाल विकास परियोजना अधिकारी के 11 पदों पर सुयोग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद खाली रह गए। आयोग ने यह भर्ती रिकार्ड समय में पूरी की है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट और कार्यालय के सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है।

UPPCS 2020 का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 11 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। आयोग ने छह माह में परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी दिया। यह एक रिकार्ड है। आयोग के इतिहास में पहली बार इतने कम समय में पीसीएस परीक्षा पूरी हुई है। आयोग ने एक से आठ अप्रैल तक इंटरव्यू कराए थे। इससे पूर्व 20 मार्च को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था, जिस\में 845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू में 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें निर्धारित समय में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। चयन परिणाम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा न्यायालय में दाखिल विशेष अपील में न्यायालय की ओर से पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक और श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक की सूचनाएं जल्द ही वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। इस संबंध में सूचना का अधिकार के तहत प्रार्थना पत्र प्रेषित न किए जाएं।

IAS अभिषेक प्रकाश पर BJP नेता ने लगाए आरोप, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

टॉप टेन में आधी बेटियां

पीसीएस-2010 की टॉप टेन मेरिट में आधी संख्या बेटियों की है। मेरिट में शीर्ष दो स्थानों पर बेटियों ने कब्जा किया। वहीं, सातवें स्थान पर मोहन नगर गाजियाबाद की प्रतीक्षा सिंह, आठवें स्थान पर ज्योतिबाफुले नगर की महिमा और दसवें स्थान पर सोमैया नगर बाराबंकी की नेहा मिश्रा रहीं। टॉप टेन की मेरिट में बलिया के शिशिर कुमार सिंह को चौथा, मेरठ के उदित पंवार को पांचवां, करछना प्रयागराज के ललित कुमार मिश्र को छठवां और गोरखपुर के सुधांशु नायक को नौवां स्थान मिला।

टॉप-10 में ये हैं शामिल

दिल्ली की संचिता ने किया टॉप

लखनऊ की शिवाक्षी दीक्षित दूसरे स्थान पर

पलवल हरियाणा के मोहित रावत तीसरे नंबर पर

बलिया के शिशिर कुमार सिंह चौथे नंबर पर

मेरठ के उदित पंवार पांचवें स्थान पर

प्रयागराज के ललित कुमार मिश्रा छठे स्थान

गाजियाबाद की प्रतीक्षा सिंह सातवें स्थान पर

अमरोहा की महिमा आठवें नंबर पर

गोरखपुर के सुधांशु नायक नौवें स्थान पर

बाराबंकी की नेहा मिश्रा दसवें स्थान पर

Tags: UPPSC result
Previous Post

वैक्सीनेशन करने गए कोल्डचेन प्रभारी समेत पूरी टीम संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

Next Post

लाखों के कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से काटकर दे दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

100 टन कृषि कचरे से बनाया टेक्सटाइल फाइबर, अब अमेरिका-कोरिया पहुंचेगा यूपी का हेम्प

28/09/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

28/09/2026
Main Slider

UPITS में दिखा परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा पर जोर, 28 से 30 सितंबर तक चलेगा ऑपरेशन कवच

28/09/2026
Main Slider

नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

28/09/2026
Main Slider

शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए यूपी की पहचान, इसमें बाधा डालने वालों को सिखाएं सबकः मुख्यमंत्री

28/09/2026
Next Post
Farmer dies after being hit by train

लाखों के कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से काटकर दे दी जान

यह भी पढ़ें

hailstorm

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी यूपी सरकार

10/01/2022
Six women killed in horrific road accident

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Badruddin Ajmal

इस महीने घर में रहे मुसलमान, ट्रेन का सफर करने से बचे: बदरुद्दीन अजमल

08/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version