• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण, शुभम कुमार बने टॉपर

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया। कुल 761 उम्मीदवारों ने यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है, जिसमें इंजीनियरिंग स्नातक शुभम कुमार और जागृति अवस्थी ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि अंकिता जैन ने प्रतिष्ठित परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

यूपीएससी द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग तथा अगपस्त-सितम्बर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप “क” तथा ग्रुप “ख” में नियुक्ति के लिये कुल 761 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है। इनमें 545 पुरुष और 216 महिला शामिल हैं।

आईआईटी बॉम्बे से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सिविल इंजीनियरिंग) स्नातक शुभम कुमार ने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में ऐन्थ्रपालजी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी), भोपाल से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पूरा किया है।

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 पिछले साल 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। बयान में कहा गया है कि 10,40,060 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 4,82,770 परीक्षा में शामिल हुए थे। जनवरी, 2021 में हुई लिखित (मुख्य) परीक्षा में कुल 10,564 उम्मीदवारों ने भाग लिया। उनमें से 2,053 उम्मीदवारों ने व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त की।

सफल उम्मीदवारों में से 263 सामान्य वर्ग के, 86 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 229 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 122 अनुसूचित जाति (एससी) और 61 अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं।

यूपीएससी ने कहा कि शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, बीआईटीएस, एनएसयूटी, डीटीयू, जेआईपीएमईआर, मुंबई विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, मानविकी, वाणिज्य और चिकित्सा विज्ञान में स्नातक हैं।

शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में ऐन्थ्रपालजी, सिविल इंजीनियरिंग, वाणिज्य और लेखा, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, दर्शन, भौतिकी, राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन और समाजशास्त्र जैसे विषयों को अपनी वैकल्पिक पसंद के रूप में चुना है।

कुल 150 उम्मीदवारों को आरक्षित सूची में रखा गया है। विभिन्न सिविल सेवाओं के 836 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

Tags: upsa 2020 resultupsc 2020 topper
Previous Post

करोड़ों की कर चोरी में वांछित कंपनी का सेल्स हेड चढ़ा STF के हत्थे

Next Post

बड़ी ने की छाेटी बहन की हत्या, कमरे में दफन किया शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
murder

बड़ी ने की छाेटी बहन की हत्या, कमरे में दफन किया शव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने की घोषणा, डिजिटल एक्स-रे मशीन भी की जाएगी उपलब्ध

04/11/2025
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

खैबर पख्तूनख्वा आतंकी हमला, पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत

26/03/2024
Magha Purnima

माघ पूर्णिमा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, लक्ष्मी-नारायण का मिलेगा आशीर्वाद

10/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version