• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिकी गुरुद्वारों में घुसी US पुलिस, विरोध में उतरे सिख संगठन

Writer D by Writer D
27/01/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
US Police

US Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी मुश्किल में पड़ गए हैं। यूएस में लगातार अवैध प्रवासियों को ढूंढकर निर्वासित (Deport) किया जा रहा है। ऐसे में अब अमेरिका की पुलिस (US Police) ने अवैध प्रवासियों को ढूंढने के लिए गुरुद्वारों में घुसना भी शुरू कर दिया है। सिख संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के पुलिसकर्मियों (US Police) ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के गुरुद्वारों की जांच की और अवैध प्रवासियों के बारे में जानकारी जुटाई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक माना जाता है कि न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के कुछ गुरुद्वारों का इस्तेमाल सिख अलगाववादी और अवैध प्रवासी करते आए हैं।

अमेरिकी पुलिस (होमलैंड सिक्योरिटी) के प्रवक्ता ने कहा कि अब अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका के स्कूलों और चर्चों में भी नहीं छिप पाएंगे। ट्रंप प्रशासन अमेरिका के बहादुर कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हाथ नहीं बांधेगा, बल्कि उनकी कार्रवाई पर भरोसा जताएगा।

अमेरिकी पुलिस (US Police) की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड (SALDF) ने उन दिशा-निर्देशों को निरस्त करने चिंता व्यक्त की, जिनमें पूजा स्थलों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। दरअसल, पहले इन स्थलों पर ऐसी कार्रवाई प्रतिबंधित थी।

SALDF ने कहा कि नीति में यह बदलाव परेशान करने वाला है। बदलाव के बाद से ही अमेरिकी पुलिस के अधिकारी न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में गुरुद्वारों का दौरा करने लगे हैं। संस्था की कार्यकारी निदेशक किरण कौर गिल ने कहा,’हम होमलैंड सुरक्षा विभाग के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा खत्म करने और फिर गुरुद्वारों जैसे पूजा स्थलों को निशाना बनाने के फैसले से बेहद चिंतित हैं।’

गिल ने कहा कि गुरुद्वारा सिर्फ पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि वे अहम सामुदायिक केंद्र हैं। यहां सिखों और व्यापक समुदाय को सहायता, पोषण और आध्यात्मिक सांत्वना दी जाती है। इन स्थानों को कानूनी कार्रवाई के लिए निशाना बनाना हमारी आस्था की पवित्रता को खतरे में डालता है। इससे पूरे अमेरिका में प्रवासी समुदायों को एक भयावह संदेश जाता है।

सिख संगठन ने कहा,’सिख आस्था और परंपरा के लिए यह स्वीकार करने योग्य नहीं है कि हमारे गुरुद्वारों पर सरकारी निगरानी की जाए और वारंट के साथ या बिना वारंट के छापे मारे जा जाए। इससे सिखों के इकट्ठा होने और जुड़ने की क्षमता पर असर पड़ेगा।’

Tags: america Newsinternational NewsUS Police
Previous Post

2025 में होली इस दिन मानाई जाएगी, जानें होलिका दहन की तिथि

Next Post

1 मौत, 16 वेंटिलेटर पर… पुणे में एक संदिग्ध बीमारी से हाहाकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

13/08/2026
Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
Next Post
Guillain-Barre Syndrome

1 मौत, 16 वेंटिलेटर पर... पुणे में एक संदिग्ध बीमारी से हाहाकार

यह भी पढ़ें

Money

जीवन में चाहिए सच्चा प्यार, तो आज़माएं ये टिप्स

20/07/2025
Liquor

पियक्कड़ों की हुई बल्ले-बल्ले, क्रिसमस और नए साल पर इतनी देर तक खुलेंगी शराब की दुकानें

15/12/2024
whatsapp ban

बुरी खबर : 1 नवंबर से बंद हो जाएगा Whatsapp, जानिए कारण..

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version