• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी आईकार्ड के साथ TTE बनकर करते थे यात्रियों से धन उगाही, 16 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Fake TTE

Fake TTE

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसा मामला सामने आया है जहां ट्रेनों में नकली टीटी बनकर यात्रियों से उगाही करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आश्चर्य की बात ये है कि इनके पास से बकायदा आईकार्ड भी बरामद किया गया है जो दिखने में एकदम असली दिख रहे हैं।

दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनों से यह मामला सामने आया है। जीआरपी डिप्टी एसपी मोहम्मद अकमल के मुताबिक मुख्य आरोपी दिनेश कुमार गौतम देहरादून का रहने वाला है, उसको पकड़ा गया तो पूरा मामला सामने आया। इस दौरान उसने चौंकाने वाले खुलासे भी किए।

पुलिस ने मामले का पर्दाफाश एकदम फिल्मी स्टाइल में किया है। फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर इस मामले में भी फर्जी तरीके से पैसे वसूले जा रहे थे।

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया, अवैध तमंचा बरामद

उसने बताया कि वो टीटी है और स्टाफ का आदमी है। उसने अपना आईकार्ड और लेटर जीआरपी पुलिस को दिखाया कि मेरी नौकरी लगी है और ऐसे ही बहुत लोगों को नौकरी दी गई है। लेकिन जब इस नौकरी के बारे में उसने विस्तार से बताया तो पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गए।

इसके बाद खुलासा हुआ कि इस तरह का एक गिरोह रूद्र प्रताप ठाकुर नामक व्यक्ति चला रहा है। इस गिरोह का सरगना रूद्र प्रताप लोगों से रुपये लेकर रेलवे का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आईकार्ड देता है। गैंग का सरगना टीटी की नौकरी के नाम पर पंद्रह लाख रुपये मांगता है। कभी-कभी किसी से चार लाख या सात लाख रुपये लेकर फर्जी नौकरी लगवाता है।

अभी तक यह गिरोह कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है। पकड़े गए नकली टीटी दो जून से कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर काम कर रहे थे, उनको गैंग के सदस्यों ने बताया था कि दो महीने की ट्रेनिंग के लिए यहां रखा गया है।

मुंबई हादसा: कांट्रैक्टर गिरफ्तार, बिल्डिंग के मालिक पर भी मुकदमा

पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने फिलहाल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नकली टीटी बनकर यात्रियों से पैसे वसूलते थे। इनके पास से मिले नकली आई कार्ड जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस की टीम आगे की जांच कर रही है।

Tags: crime newsFake TTEkanpur crime ebwskanpur newsup news
Previous Post

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया, अवैध तमंचा बरामद

Next Post

UPPSC ने भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर किया जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Next Post
UPPSC PCS Pre

UPPSC ने भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर किया जारी, देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

भ्रष्टाचार पर प्रहार का सबसे कारगर मंत्र है तकनीक: सीएम योगी

28/01/2024

भारत- नेपाल के पत्रकारों के समूह ने किया बौद्ध सर्किट का विजिट

24/07/2025
bookies

क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिये गिरफ्तार, सात लाख से अधिक नकदी बरामद

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version