• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्पन्ना एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा, पूरी होगी सभी मानोकामनाएं

Writer D by Writer D
17/11/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jaya Ekadashi

Jaya Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) का बहुत महत्व होता है। उत्पन्ना एकादशी हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस शुभ मौके पर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से सीधे बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है और जन्म-जन्म के पाप मिट जाते हैं। साथ ही घर के सभी लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है।

पंचांग के मुताबिक, एकादशी तिथि 26 नवंबर की देर रात 1 बजकर 01 मिनट से शुरू होगी और 27 नवंबर की देररात 3 बजकर 47 मिनट पर समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर को मनाई जाएगी। इसका पारण 27 नवंबर दोपहर 1 बजकर 12 बजे से लेकर 3:18 बजे तक किया जाता सकता है।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) शुभ योग

ज्योतिष के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) पर सबसे पहले प्रीति योग बन रहा है। इसके बाद आयुष्मान योग और शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इनमें लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-आराधना करने का अलग ही महत्व है। भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान पूरी करते हैं। घर-परिवार में सुख, समृद्धि और खुशियां आती हैं।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के दिन प्रीति योग सुबह से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगा। उसके बाद से आयुष्मान योग बनेगा, जो अगले दिन दोपहर तक रहेगा। एकादशी तिथि में द्विपुष्कर योग 27 नवंबर को सुबह 4 बजकर 35 मिनट से सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक है। उत्पन्ना एकादशी पर हस्त नक्षत्र सुबह से लेकर 27 नवंबर को सुबह 4 बजकर 35 मिनट तक है। उसके बाद से चित्रा नक्षत्र रहेगा।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) पूजा विधि

– उत्पन्ना एकादशी के दिन सबसे पहले शंख बजाकर स्नान करें।
– भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनका स्मरण करें।
– भगवान विष्णु की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं और साफ वस्त्र पहनाएं।
– भगवान विष्णु को चंदन, रोली और अक्षत से शृंगार करें और फूल अर्पित करें।
– धूप और दीप जलाएं और भगवान को भोग लगाएं।
– भगवान की आरती उतारें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) पारण समय

अगर महिलाएं 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) का व्रत रखेंगी तो व्रत का पारण 27 नवंबर बुधवार को दोपहर में 1 बजकर 12 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट के बीच कभी भी कर सकती हैं। उत्पन्ना एकादशी पारण के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 10 बजकर 26 मिनट है।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) का महत्व

हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) पर्व के मौके पर घर और मंदिरों में भगवान नारायण और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को गोदान के समान ही फल प्राप्त होता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु की कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती है और उनके जीवन के हर दुख दूर हो जाते हैं। इसके अलावा जीवन में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Tags: Utpanna EkadashiUtpanna Ekadashi 2024Utpanna Ekadashi DateUtpanna Ekadashi muhurat
Previous Post

कब है मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Next Post

न्याय देवता हुए मार्गी, इन राशि वालों की होगे बल्ले-बल्ले

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Shani Jayanti

न्याय देवता हुए मार्गी, इन राशि वालों की होगे बल्ले-बल्ले

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

कल चंद्र ग्रहण पर दिखेगा Blood Moon, जानें सूतक काल

15/05/2022
Caste Based Rallies

यूपी में अब ब्राह्मण, बनिया और दलितवादी रैलियां बैन, योगी सरकार ने दिया आदेश

22/09/2025
Wheat procurement will start in the state from Monday

प्रदेश में अब तक 3.18 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूं खरीद

13/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version