• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास की नयी उड़ान भर रहा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था : राजनाथ

Writer D by Writer D
02/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मिर्जापुर, राजनीति
0
rajnath singh

rajnath singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर विकास की नयी उड़ान भर रहे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश में दूसरे नंबर पर लाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तीन दशक के लंबे अंतराल के बाद प्रदेश में लगातार दो बार सरकार बनाने का गौरव हासिल होगा।

श्री सिंह ने बुधवार को यहां एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुये कहा कि उन्हे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि मौजूदा भाजपा सरकार उनके मुख्यमंत्रित्व काल की तुलना में भी कहीं बेहतर है। किसी भी राज्य को विकास के पथ पर लाने के लिये वहां की कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्ष 2017 से पहले की सरकार में माफिया और अपराधी सरकार में इतना प्रभाव रखते थे कि उनके कहने पर अधिकारियों के तबादले हो जाते थे जबकि आज माफिया और अपराधी तत्व जेल की चाहरदिवारी के पीछे खुद को ज्यादा महफूज मानते है।

राजनाथ सिंह बोले- योगी एक दिलेर सीएम, लेकिन एक मामले में कंजूस हैं…

उन्होने कहा कि योगी सरकार ने पिछले पांच सालों में विकास के नये आयाम गढ़ते हुये प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लंबी छलांग लगाते हुये नम्बर दो पर स्थापित किया है। पांच साल पहले 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था वाला यूपी की अर्थव्यवस्था आज 21 लाख करोड् रूपये की है।

राजनाथ ने दावा किया कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी 300 से ज्यादा सीट जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रहे है। तीन चार दशकों में ऐसा पहली बार होगा जब कोई सरकार रिपीट करेगी।

राजनाथ सिंह ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और कूटनीति सूझबूझ का परिणाम है कि 2014 से पहले दुनिया भारत को गंभीरता से नहीं लेती थी जबकि आज भारत की बात को दुनिया कान खोल कर सुनती है और उसका सम्मान करती है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है। पुलवामा और उरी हमले के बाद सेना ने सीमापार कर सर्जिकल स्ट्राइक कर बता दिया है कि हम बाउंड्री के दोनो ओर किसी भी देश विरोधी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।

उन्होने कहा कि गलवान में चीन की सेना के साथ झड़पे में भारतीय सेना को ज्यादा नुकसान होने का संदेह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में व्यक्त किया था। कूटनीति के चलते केन्द्र सरकार इस बारे में ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहती थी मगर आस्ट्रेलिया के एक अखबार ने खुलासा कर कांग्रेस अध्यक्ष का मुंह बंद कर दिया था कि इस झड़प में चीन के 30 से 40 सैनिक मारे गये थे।

भाजपा और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुये राजनाथ ने कहा “ लक्ष्मी न हाथ हिलाते आती है, न ही साइकिल और हाथी में आती है। सबको पता है कि लक्ष्मी कमल पर बैठ कर आती है। पिछले पांच सालों में जनता ने समय समय पर इसे महसूस किया है। किसान, नौजवान और महिलाओं को केन्द्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है वहीं कोरोना काल में दो बार मुफ्त राशन की सुविधा भी लक्ष्मी आगमन का ही प्रतीक है।”

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

चक दे इंडिया में काम कर चुकी विद्या मालवडे को फिर से मिला

Next Post

टिप्स – 6 उपाय जो ऑफिस में माइग्रेन के साथ जीना करेंगे आसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Pothole on Delhi-Dehradun Expressway
नई दिल्ली

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढे का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

02/07/2026
UPTET exam of first shift on first day completed safely
उत्तर प्रदेश

UPTET 2026: पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न

02/07/2026
Mehbooba Mufti
जम्मू कश्मीर

ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती, अयातुल्ला खामेनेई को देंगी श्रद्धांजलि

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Next Post
माइग्रेन

टिप्स - 6 उपाय जो ऑफिस में माइग्रेन के साथ जीना करेंगे आसान

यह भी पढ़ें

Gods

हर दिशा के स्वामी होते हैं अलग-अलग देवी-देवता, जानें किस ओर करें किसकी पूजा

11/08/2025

25 अक्टूबर राशिफल : आज इन 5 राशिवालों को मिलेगा विशेष लाभ

25/10/2021
Brahmakamal

हेमकुंड साहिब में खिले ब्रह्मकमल, यात्रियों के लिए बने आकर्षण का केंद्र

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version