• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड 2025 तक खेलों में भी आदर्श राज्य बनेगा: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
08/07/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2025 तक खेलों में आदर्श राज्य उत्तराखंड बनेगा। हर तीन माह पर खेलों की समीक्षा की जाएगी। सरकार राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल पर फोकस कर रही है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @25 बोधिसत्व विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े लोगों से संवाद करने के साथ ही उनके विचार भी सुनते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर खेलों के विकास के संबंध में हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी। खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किये जाने के भी प्रयास किए जाएंगे। जो लोग खेलों से जुड़े है वे अच्छा कार्य कर रहे हैं। साल 2025 में खेलों में भी उत्तराखण्ड आदर्श बने इसके लिए सरकार के साथ खिलाड़ी भी प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने का हमार प्रयास है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट की रूप रेखा तैयार करने में जन सुझावों के साथ बोधिसत्व विचार श्रृंखला में प्राप्त सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी से हरियाणा गर्वेनस रिफार्म अथॉरिटी के चेयरमैन ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य खेलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाये, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिले इसके लिये खेल नीति तैयार की गई है। हमारा प्रयास है कि खेलों का भी रोड मैप भी तैयार हो खेलों की बेहतरी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये खेल नीति में और संशोधन की आवश्यकता पड़ी तो की जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक दुर्गेश पंत ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2021 से शुरू किये गये इस बोधिसत्व कार्यक्रम में अभी तक 05 बड़े व 08 छोटे संगोष्ठियां सहित कुल 13 संगोष्ठियां की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री धामी से मेजर जनरल राजपुरोहित ने की भेंट, अग्निवीर भर्ती की दी जानकारी

इस अवसर पर जिन्होंने अपने विचार रखे उनमें शूटिंग खिलाड़ी जसपाल राणा, बालीवाल खिलाड़ी अरूण कुमार सूद, एथलेटिक्स खिलाड़ी गुरूफूल सिंह, मनीष सिंह रावत, प्रो. ए.एस.सजवाण, सुखबीर सिंह, गोल्फ खिलाड़ी डॉ. हाविश कुमार, यशौदा कर्णवाल, पर्वतारोही लवराज धर्मशक्तु, बास्केट बॉल खिलाड़ी शिवम आहुजा, तीरंदाजी से रामेश प्रसाद, बाक्सिंग खिलाड़ी नवीन चौहान, क्रिकेट खिलाड़ी प्रजींद्र सिंह एवं लियाकत अली खां तथा ऑनलाईन माध्यम से बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन, चिराग सेन, डी.के.सेन, एसोसियेट प्रो.डॉ.सीपी भाटी, सुखबीर सिंह,बीएचयु से प्रो.बी सी कापरी, कोच इंडियन वुमैन बॉक्सिंग भास्कर भट्ट, पर्वतारोही शीतल राज,ऑलमपियन मनीष रावत, मनोज सरकार, हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत, एथलेक्टिस सीएस नेगी शामिल हैं।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी से हरियाणा गर्वेनस रिफार्म अथॉरिटी के चेयरमैन ने की भेंट

Next Post

पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर घर में ब्लास्ट, 9 बोरी बारूद बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
blast

पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर घर में ब्लास्ट, 9 बोरी बारूद बरामद

यह भी पढ़ें

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
buddha air

नेपाल में पैसेंजर्स को लेकर किसी दूसरे ही शहर में लैंड कर गया प्लेन, मचा हड़कंप

25/12/2020
होली पर जारी की नई गाइडलाइन

यूपी में किसान आंदोलन खत्म कराएं डीएम और एसपी : सीएम योगी

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version