Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयाघाट स्थित यात्री निवास सरयू होटल पर कार्यकताओ से मुलाकात की।

वही मुलाकात के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम का शासन हमारे लिये एक आदर्श है, उसी आदर्श को आत्मसात कर जनता तक विकास की योजनाओं को पहुंचाया जाये, इसी उद्देश्य के साथ भगवान राम का आशीर्वाद लेने आया हूँ।

उन्होंने कहा कि मैं बचपन से अयोध्या आता रहा हूँ, तभी से मन मे कसक थी कि भगवान राम कब तक टेंट में रहेंगे, लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है।

तरक्की की डगर पर यूपी का सफर जारी : डॉ. दिनेश शर्मा

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भगवान केदारनाथ है और अयोध्या में भगवान राम है, उत्तराखंड के लोगों में भगवान राम के प्रति आस्था और विश्वास है। उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म कभी अलग नहीं है, राजनीति और धर्म एक दूसरे के पूरक रहे हैं, हमने जो बचपन मे सपना देखा वह आज साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिये काम रही है और देश के प्रधानमंत्री ने लगातार किसानों के हित में काम किया है, चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या फिर किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो, देश का किसान यह अच्छी तरह जानता है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है कि यह उनका चश्मा हो सकती है, लेकिन यह मेरे लिये धार्मिक यात्रा है, न कि राजनीति यात्रा, मैं बचपन से अयोध्या आता रहा हूं।

दरसअल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में नया घाट से चलकर हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बारात में भी शामिल हुए, वही बारात के बाद राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन भी किया।

Related Articles

Back to top button