• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Writer D by Writer D
14/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami-PM Modi

cm dhami-PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता (ऋण) की प्रथम किस्त स्वीकृत की है। यह राशि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ‘पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना’ (Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment-2026-27) के तहत उपलब्ध कराई गई है।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार, उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ (₹45,163 लाख) की यह पहली किस्त योजना के भाग-1 (अनटाइड) के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इस राशि का उपयोग राज्य में स्वीकृत पूंजीगत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड के विकास में सहभागी की भूमिका निभा रही है और समय-समय पर राज्य को आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सहायता से राज्य की आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन सहित विभिन्न विकास कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन में यह राशि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विशेष सहायता का उपयोग भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ जनहितकारी पूंजीगत परियोजनाओं पर करेगी, जिससे उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास को और मजबूती मिलेगी।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

Next Post

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
Next Post
Launch of the Bhuli programme

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फलीभूत हो रहे आंबेडकर के विचार : योगी आदित्यनाथ

14/04/2022
up police

योगी की पुलिस बनी मसीहा, 18 घंटों से पड़े शव को दिया कंधा, कराया अंतिम संस्कार

02/05/2021
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

यह देश की एकता बनाए रखने का समय है, न की चुनाव कराने का : नेतन्याहू

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version