• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड सरकार शिक्षा को लेकर संकल्पित, टॉपर्स को देगी छात्रवृत्ति

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। इसी के तहत राजकीय विद्यालयों के कक्षा 12 के 100 टॉपर्स को 5 साल तक उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए छात्रवृत्ति देगी। इसके साथ ही सभी अधिकारी माह में एक दिन किसी स्कूल में स्वेच्छा से बच्चों को पढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अपने इरादे को स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा उत्थान को लेकर हर बेहतर निर्णय को तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यापकों को अच्छा वेतन और सुविधाएं मिलने के बावजूद शिक्षा में गुणात्मक सुधार की कमी रहने का प्रश्न हम सबके सामने है। इस दिशा में हम सबको चिंतन करना होगा। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय विद्यालयों के कक्षा 12 के 100 टॉपर्स को 5 साल तक उच्च शिक्षा की तैयारी के लिये छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि अगले वर्ष से कक्षा 9 से 12 तक के सभी वर्गों के छात्रों को भी अगले वर्ष से नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना, टूट सकता है 121 सालों का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने अध्यापकों के स्थानान्तरण सम्बन्धी प्रकरणों के लिए महानिदेशक शिक्षा के अधीन सेल का गठन कर प्रकरणों का निस्तारण करने को कहा। छात्रों को अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालयों में अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर के गेस्ट टीचरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों तथा शिक्षण व्यवस्था के व्यापक हित में सभी अधिकारी माह में एक दिन किसी स्कूल में स्वेच्छा से बच्चों को पढ़ाने का कार्यक्रम बनाएं। इससे विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये।

एक ही परिसर में संचालित विद्यालयों के एकीकरण के प्रस्तावों के निस्तारण के लिये महानिदेशक शिक्षा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित करने के भी निर्देश दिये। मैदानी क्षेत्र की कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल तथा पर्वतीय क्षेत्र की छात्राओं को 2850 रुपये के वितरण का प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

Tags: cm pushkar singh dhamiUttrakhand News
Previous Post

इन राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना, टूट सकता है 121 सालों का रिकॉर्ड

Next Post

जानिए कैसे होता है साधू-संतों का अंतिम संस्कार, ऐसे दी जाती है अंतिम विदाई

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
Next Post

जानिए कैसे होता है साधू-संतों का अंतिम संस्कार, ऐसे दी जाती है अंतिम विदाई

यह भी पढ़ें

Chhath Puja

छठ पूजा की महिमा है अनंत, कथा से समझें व्रत का महत्व

19/11/2020
Aircraft Crashes

कॉलेज की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ एयरफोर्स का F-7 ट्रेनर एयरक्राफ्ट

21/07/2025
दीपिका और शाहरुख की जोड़ी

बड़े परदे पर फिर नजर आएगी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version