• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड ने UCC लागू कर देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया- मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
03/05/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। उच्च शिक्षा विभाग एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अखंड भारत रू समान नागरिक संहिता के परिप्रेक्ष्य में नागरिक कर्तव्य पर कार्यशाला का आयोजन देसंविवि के मृत्युंजय सभागार में किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने संयुक्त रूप से किया। समान नागरिक संहिता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी धर्म और पंथ के खिलाफ नहीं बल्कि समाज में समानता एवं समरसता लागू करने का एक सफल प्रयास है। इसमें सभी धर्म, जाति, लिंग आदि का भेद-भाव मिटाकर सभी को समान कानूनी अधिकार प्रदान किया गया है। इसके माध्यम से अब कोई महिला अपने उत्तराधिकार से वंचित नहीं होगी।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि यूसीसी लागू कर उत्तराखंड ने देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया, जिस प्रकार मां गंगा देवभूमि उत्तराखंड से निकलकर पूरे भारत को पवित्र करती है, उसी प्रकार यूसीसी उत्तराखंड की भूमि से निकलकर पूरे भारत में लागू होगा। उन्होंने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार ज्ञान और संस्कार की छाया दे रहा है। यहां आध्यात्मिक चेतना के साथ ही राष्ट्र निर्माण की चेतना प्रवाहित होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं का कर्तव्य है कि यूसीसी के विषय में भ्रांति फैलाने वालों को रोके एवं यूसीसी के सही पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने यूसीसी में सभी परिवारों का पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

देसंविवि के प्रतिकुलपति युवा आईकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि वर्तमान समय की मांग है सच्चे मन से नागरिक कर्त्तव्यों को निर्वहन। भारत की एकता, अखंडता एवं समता के लिए प्रत्येक नागरिकों को अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ पालन करना ही चाहिए। तभी भारत सहित संपूर्ण विश्व का जागरण संभव है। युवा आइकान ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि परम पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने सन 1962 में युग निर्माण सत्संकल्प में नागरिक कर्तव्यों के पालन एवं समान नागरिकता की सूत्र सभी जनमानस को दिए, जिसे उन्होंने नवयुग का संविधान के रूप में प्रतिपादित किया है। इस सत्संकल्प में 18 सूत्र हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि समान नागरिक संहिता के जनजागरूकता हेतु सभी शिक्षण संस्थान में विशेष पहल की शुभारंभ देसंविवि से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड में 12 सरकारी विश्वविद्यालय एवं 25 निजी विश्वविद्यालय हैं, जिसमें 5 लाख से अधिक विद्यार्थी हैं, इसमें 62 प्रतिशत लड़कियां है। सभी युवाओं में यूसीसी की समझ विकसित करने हेतु आने वाले 100 दिनों में 40 एक दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व अतिथियों ने शौर्य दीवार में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अखंड भारत के लिए सैनिकों के बलिदान को याद किया। प्रतिकुलपति ने मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं सभी सम्मानित अतिथियों का गायत्री महामंत्र लिखित चादर, युगसाहित्य, प्रतीक चिह्न आदि भेंटकर सम्मानित किया।

धामी से नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

युवा आइकान एवं अतिथियों ने विवि द्वारा संपादित कई पत्रिकाओं आदि का विमोचन किया। इस अवसर पर यूसीसी आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर मंचासिन अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव डॉ रणजीत सिन्हा, यूसीसी ड्राफ्ट समिति के सदस्य मनु गौड़, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला, शांतिकुंज व्यवथापक योगेन्द्र गिरि, कुलपति शरद पारधी सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारीगण, देसंविवि-शांतिकुंज परिवार, मीडिया कर्मी, गणमान्य नागरिक, देसंविवि के सभी विद्यार्थिगण उपस्थित रहें।

कार्यशाला में समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें यूसीसी ड्राफ्ट समिति के सदस्य श्री मनु गौड एवं दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने विद्यार्थियों को यूसीसी के सभी महत्वपूर्ण कानून एवं नागरिक कर्तव्यों को विस्तार पूर्वक बताया। अनेक विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी उन्होंने दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपने सहयोगियों के साथ शांतिकुंज पहुंचकर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलजीजी से भेंट कर आर्शीवाद लिया, साथ ही विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। प्रमुखद्वय ने मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगियों को युगसाहित्य एवं पीतवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Tags: cm dhami
Previous Post

मुख्यमंत्री ने पीड़ित के परिवार को न्याय और सुरक्षा का दिया भरोसा, कहा- पीड़िता के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है

Next Post

चंडीगढ़ से नशे और उसकी लत को एक साथ मिलकर करेंगे खत्म: सीएम नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ से नशे और उसकी लत को एक साथ मिलकर करेंगे खत्म: सीएम नायब सैनी

यह भी पढ़ें

Now CBSE will teach the art of storytelling to teachers, no need to register

अब सीबीएसई सिखाएगा शिक्षकों को कहानी सुनाने की कला, पंजीकृत की नहीं है आवश्यकता

12/06/2021

उत्तर प्रदेश के शहरों में वायु प्रदूषण रोकने के लिए लागू होगा गोरखपुर मॉडल

08/07/2021
शंख

घर में शंख रखने से वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version