• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना परीक्षा दिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 1.44 लाख तक मिलेगी सैलरी

Writer D by Writer D
04/08/2024
in Main Slider, शिक्षा
0
Power Grid

Power Grid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी (NCERT) ने नौकरी के लिए आवेदन निकाला है, जिसमें लाखों में सैलरी मिलेगी. दरअसल, एनसीईआरटी कुल 123 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके तहत प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. जो योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो एनसीईआरटी की साइट https://ncert.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

ध्यान रहे कि उम्मीदवारों को 16 अगस्त तक या उससे पहले अपने आवेदन भेजने होंगे, क्योंकि 16 अगस्त आवेदन करने की लास्ट डेट है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनसीईआरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें असिस्टेंट लाइब्रेरियन समेत कुल 32 पद खाली हैं, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए 58 और प्रोफेसर के लिए 33 रिक्तियां हैं. एनसीईआरटी की ये भर्तियां दिल्ली समेत अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलांग के लिए की जाएंगी.

कितना है आवेदन शुल्क?

एनसीईआरटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1 हजार रुपये का भुगतान करना होगा,जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) या विकलांग (पीडब्ल्यूडी) से संबंधित उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा यानी वो बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं.

कितनी होगी सैलरी?

– प्रोफेसर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल 14 के तहत 1,44,200 रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी.
– एसोसिएट प्रोफेसर के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल 13ए के तहत 1,31,400 रुपये सैलरी मिलेगी.
– असिस्टेंट प्रोफेसर या असिस्टेंट लाइब्रेरियन को लेवल 10 के तहत 57,700 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

– सबसे पहले तो एनसीईआरटी की साइट ncert.nic.in/ पर जाएं.
– होम पेज पर दिख रहे एनाउंसमेंट में जाकर वैकेंसीज पर क्लिक कर दें.
– वैकेंसीज पर क्लिक करते ही ऊपर ही आपको विज्ञापन नंबर 174/2024 दिखाई देगा और उसके राइट साइड में Apply Now का ऑप्शन दिखेगा.

इस सरकारी कंपनी में निकली वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी

– Apply Now पर क्लिक करके आप अपनी योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन उनके इंटरव्यू और फिर डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू के लिए टाइम, डेट और जगह उम्मीदवार के शॉर्टलिस्ट होने के बाद ही बताया जाएगा.

Tags: governmetn jobsjobs without examprivate jobssarkari naukri
Previous Post

इस सरकारी कंपनी में निकली वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी

Next Post

हरियाणा में इतने पदों पर निकली सरकारी नौकरी, इस दिन से करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
UPSSSC
शिक्षा

UPSSSC ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

14/07/2026
CM Dhami reached Malagram on Harela
Main Slider

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

14/07/2026
Next Post
Notification for 428 RO-ARO posts will be issued soon.

हरियाणा में इतने पदों पर निकली सरकारी नौकरी, इस दिन से करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

ICAI CA

CBSE 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन होगा एग्जाम

01/06/2023
arrested

55 लाख की शराब के साथ दो तस्करों को एसटीएफ़ ने दबोचा, दो फरार

06/09/2022
Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

20/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version