• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्यार के रंग में सरोबर हुई दुनिया, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक

Writer D by Writer D
07/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Valentine's week

Valentine's week

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सारी दुनिया में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentine’s Day) सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन प्यार करने वाले जोड़े अपने प्यार को सेलिब्रेट करते हैं. हालांकि लेकिन वैलेंटाइन डे से पहले भी कई ऐसे स्पेशल डेज होते हैं जिन्हें लोग सेलिब्रेट करते हैं. इसे वैलेंटाइन वीक का नाम दिया गया है. वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) को लव वीक भी कहा जाता है. प्यार करने वाले लोग इस वीक को खास अंदाज में सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज सात फरवरी से हो चुकी है और यह 14 फरवरी तक चलेगा.

इस वीक के पहले दिन रोज डे होता है. इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और आखिरी दिन वैलेंटाइन्स डे होता है. यहां हम आपको इस वीक के सभी दिनों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं.

रोज डे (Rose Day)

रोज डे वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) का पहला दिन होता है. इस दिन आप उस शख्स को लाल गुलाब दे सकते हैं जिससे आप प्यार करते हैं. लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है. इसलिए आपको जिससे भी प्यार है, उसे आज के दिन गुलाब देना ना भूलें.

प्रपोज डे (Propose Day)

रोज डे के बाद अगला दिन प्रपोज डे के नाम से जाना जाता है. इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं. इस दिन का हर उस इंसान को बेसब्री से इंतजार होता है जो किसी को प्रपोज करना चाहता है. यह दिन अपने प्यार को जाहिर करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

चॉकलेट डे (Chocolate Day)

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है. इस दिन अपने साथी को उनकी पसंद की चॉकलेट देने का रिवाज है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को खास अंदाज में चॉलेट दे सकते हैं. चॉकलेट डे पर आप अपने पार्टनर या किसी खास दोस्त को चॉकलेट, चॉकलेट बंच, चॉकलेट बास्केट तोहफे में देकर इस डे को उनके लिए स्पेशल बना सकते हैं.

टेडी डे (Teddy Day)

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है. महिलाओं को टेडी काफी पसंद होते हैं. इस दिन आप अपनी दोस्त या पार्टनर को प्यारा सा टेडी देकर यह दिन उनके लिए खास बना सकते हैं.

प्रॉमिस डे (Promise Day)

वैलेंटाइन वीक का पांचवें दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़े, शादीशुदा कपल एक-दूसरे से जीवन भर प्यार करने और साथ निभाने का वादा करते हैं.आप भी इस दिन अपने पार्टनर से कोई खास वादा कर उसके लिए यह दिन यादगार बना सकते हैं.

हग डे (Hug day)

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे मनाया जाता है. इस दिन एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार किया जाता है. आप भी इस दिन अपने पार्टनर को गले लगाकर बताएं कि वो आपके लिए कितने जरूरी हैं.

किस डे (Kiss Day)

वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे होता है. आपको जिससे भी प्यार है, आप इस दिन उसके हाथों, माथे को चूमकर बता सकते हैं कि वो आपकी जिंदगी हैं.

वैलेंटाइन्स डे (Valentine’s Day)

वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे होता है जो 14 फरवरी को मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे के दिन को हर कोई अपने पार्टनर के लिए अपने-अपने तरीके से खास बनाने की कोशिश करते हैं. वैलेंटाइन्स डे पर लोग अपने पार्टनर से जिंदगीभर साथ रहने का वादा करते हैं. इस दिन प्रेमी जोड़ों को ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताना चाहिए और एक-दूसरे को एहसास कराना चाहिए कि वो आपके लिए कितने खास हैं.

Tags: happy valentines dayValentine week
Previous Post

तांबे का लोटा चमका सकता है आपकी किस्मत, इन उपायों से बनेंगे बिगड़े काम

Next Post

जले हुए तवे की सफाई को बनाए आसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
iron pan

जले हुए तवे की सफाई को बनाए आसान

यह भी पढ़ें

wrinkles

झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा, ऐसे करें इन ऑयल का यूज

22/10/2025
salman khan

सलमान खान को पुलिस ने लिया हिरासत, जानें पूरा मामला

08/05/2022
Realme ready to launch its new flagship series, this will be the price

Realme अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने को तैयार, इतनी होगी कीमत

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version