• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाल्मिकि जयंती आज, जानें पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Writer D by Writer D
17/10/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Valmiki Jayanti

Valmiki Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषि वाल्मीकि को संस्कृत रामायण जैसे महाकाव्य का रचयिता माना गया है। उनके द्वारा लिखी गई रामायण को वाल्मीकि रामायण के नाम से जाना जाता है। वाल्मीकि जी को विद्वता और तप के कारण महर्षि की पदवी प्राप्त हुई। वह संस्कृत भाषा के पहले कवि के रूप में जाने जाते हैं। महर्षि वाल्मीकि का जन्म अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। वाल्मीकि समाज में भगवान वाल्मीकि जी के प्रति गहरी आस्था है। वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर अमृत कलश शोभायात्रा निकाली जाती है, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस साल 17 अक्टूबर को बड़े धूमधाम से वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) मनाई जाएगी। इस दौरान मंदिरों में श्रीरामचरितमानस का पाठ, भजन-कीर्तन और दीपदान किया जाता है। आइए जानते हैं वाल्मीकि जयंती की सही डेट और धार्मिक महत्व…

कब है वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti)

द्रिक पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 16 अक्टूबर 2024 को रात 08 बजकर 40 मिनट पर होगा और अगले दिन 17 अक्टूबर 2024 को शाम 04 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 17 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा के दिन वाल्मीकि जंयती (Valmiki Jayanti) मनाई जाएगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना शुभ माना जाता है।

वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) पूजा विधि

वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठें। स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें। संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें। घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और वाल्मीकि जी की पूजा शुरू करें।

वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) का धार्मिक महत्व

रामायण के रचयिता श्री वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि वाल्मीकि जी प्रभु श्रीराम के परमभक्त थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, वाल्मीकि का नाम रत्नाकर हुआ करता था। वह एक डाकू थे। वह जंगल में लोगों को लूटकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। एक बार वन से नारद जी गुजर रहे थे। उन्होंने नारद मुनि को लूटने का प्रयास किया। नारद जी ने वाल्मीकि से पूछा कि जो आप पाप कर्म कर रहे हैं क्या उसमें आपका परिवार भी भागीदार होगा।

वाल्मीकि जी ने अपने परिजनों से यह सवाल पूछा, तो सबने इंकार कर दिया। यह बात सुनकर वाल्मीकि जी जंगल में तपस्या करने चले गए और प्रभु श्रीराम का नाम जाप करने लगे। इस तपस्या से ब्रह्माजी प्रसन्न हुए और उन्होंने वाल्मीकि जी को राम का चरित्र लिखने का आदेश दिया। उसके बाद वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना की।

Tags: Valmiki jayantiValmiki Jayanti 2024Valmiki Jayanti DateValmiki Jayanti muhurat
Previous Post

यहां रखें गंगाजल, घर में बनी रहेगी बरकत और खुशहाली

Next Post

धनतेरस कब है, जानें क्या-क्या खरीदना चाहिए

Writer D

Writer D

Related Posts

rose tea
फैशन/शैली

ये चाय रोगों को करती है दूर, जानें बनाने का तरीका

03/07/2026
coconut oil for skin
फैशन/शैली

हर मौसम स्किन करेगी ग्लो, करें इसका इस्तेमाल

03/07/2026
washing clothes
फैशन/शैली

बरसात में कपड़ों को महकाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

03/07/2026
Strawberry
फैशन/शैली

बेदाग निखरी त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

03/07/2026
Dal-chawal
फैशन/शैली

सेहत से भरपूर हैं दाल-चावल, सेहत को होता हैं जबरदस्त फायदे

03/07/2026
Next Post
dhanteras

धनतेरस कब है, जानें क्या-क्या खरीदना चाहिए

यह भी पढ़ें

Arrested

नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

07/08/2022
CM Yogi

स्पेस एक्सप्लोरेशन में ग्लोबल स्टेज पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है भारत: सीएम योगी

06/01/2024

जरूरत के अनुसार न किया जाए ये काम, तो जिंदगी भर भुगतता है इंसान

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version