• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वसुंधरा राजे का बैठक न बुलाना, राजस्थान भाजपा में बड़े उलट-फेर की तरफ इशारा

Desk by Desk
08/01/2021
in Main Slider
0
वसुंधरा राजे Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में बड़े फेरबदल होने की संभावना नजर आ रही है। राजस्थान बीजेपी के कुछ नेताओं को शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में एक बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया है, लेकिन बड़ी बात यह है इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आमंत्रित नहीं हैं।

इससे राजस्थान की राजनीतिक गलियारों में हलचल है। जेपी नड्डा ने बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर को बुलाया है। फिलहाल, ये नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। चर्चा है कि इस बैठक में राजस्थान की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बात होगी, ऐसे में राजे को न बुलाया जाना राजस्थान भाजपा में किसी बड़े उलट-फेर की तरफ इशारा करता है।

UPPSC PCS 2021 के मेन्स एग्जाम के कॉल लेटर जारी, यहां से करें डाउनलोड

आखिर नड्डा ने इन तीन बड़े नेताओं को किसलिए बुलाया है?  

ये नेता इससे पहले भी बैठक के लिए दिल्ली जा चुके हैं। उस बैठक के बाद से ही राजस्थान कांग्रेस में राजनीतिक संकट का दौर शुरू हुआ था। अब इन नेताओं को दोबारा बुलाए जाने पर चर्चा हो रही है कि आखिर नड्डा ने इन तीन बड़े नेताओं को किसलिए बुलाया है? ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद भाजपा राजस्थान सरकार को गिराकर प्रदेश की राजनीति में कई बड़े बदलाव करेगी।

राजस्थान भाजपा की सियासत में अब वसुंधरा की धाक पड़ रही है फीकी

इस बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि ये सामान्य बैठक है। इसमें राजस्थान में होने वाले विधानसभा के तीन उप चुनाव, निकायों के चुनाव पर चर्चा व तैयारियों पर बातचीत होगी। हालांकि, बैठक में वसुंधरा राजे को न बुलाए जाने से यह बात साफ है कि राजस्थान भाजपा की सियासत में अब उनकी धाक फीकी पड़ रही है। हाल ही में वसुंधरा राजे के विरोधी नेता घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा में वापसी की है। पहले राजे के विरोध के चलते ही तिवाड़ी की वापसी टाल जा रही थी। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि राजस्थान में वसुंधरा विरोधी पाला मजबूत हो रहा है।

Tags: vasundhara rajeजेपी नड्डापूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेभाजपाभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहवसुंधरा राजे
Previous Post

UPPSC PCS 2021 के मेन्स एग्जाम के कॉल लेटर जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

एक नई वैक्सीन पर काम कर रहा है भारत बायोटेक, जल्द ही इंसानों पर परीक्षण

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
भारत बायोटेक वैक्सीन Bharat Biotech Vaccine

एक नई वैक्सीन पर काम कर रहा है भारत बायोटेक, जल्द ही इंसानों पर परीक्षण

यह भी पढ़ें

murder

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गोली से उड़ाया, तमंचे के साथ गिरफ्तार

27/07/2021
सचिन वाजे गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस हमेशा कानून का करती है पालन : संजय राउत

04/11/2020
Transfer

यूपी में 18 PCS हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

14/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version