• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उधार के रुपये मांगने पर सब्जी विक्रेता को पड़ा भारी, सिर पर बाट मारकर हत्या

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता को उधार के सौ रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोपित ई-रिक्शा चालक ने सब्जी विक्रेता के तराजू से बाट उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इससे वह वहीं बेहोश हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

शुक्रवार को परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता डाॅ. शैलेन्द्र दीक्षित और सपा नेता सम्राट विकास यादव पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाते रहे।

मूलरूप से हरचंद खेड़ा नरवल निवासी संजय उर्फ गुड्डू (42) कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में किराए का मकान लेकर रहता था। परिवार के भरण पोषण के लिए सब्जी का ठेला लगाता था। कुछ दिनों पहले इलाके के ई-रिक्शा चालक महेश ने किसी काम के लिए सब्जी विक्रेता से सौ रुपये उधार लिया था। देर रात जब वह सब्जी बेचकर घर आ रहा था, तभी उसकी मुलाकात महेश से हो गई और उसने उधार के सौ रुपये मांग लिए।

इस पर महेश का पारा हाई हो गया और गाली गलौज करते हुए सब्जी विक्रेता के ठेले पर तराजू से बाट निकाला और संजय के सिर पर दे मारा। जानकारी पर पहुंचे परिजन फौरन नजदीक के अस्पताल ले गये जहां संजय की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग रख दी।

कल्याणपुर थाना प्रभारी वीर सिंह, एसीपी दिनेश शुक्ला और एडीसीपी वेस्ट बृजेश श्रीवास्तव भी पहुंचे। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्होंने शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Tags: crime newskanpur newsMurder Newsup news
Previous Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पति घायल

Next Post

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है चौलाई, जानिए फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

01/07/2026
AI enabled portable X-rays to be installed in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में लगेंगी AI सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, MRI और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
chaulai

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है चौलाई, जानिए फायदे

यह भी पढ़ें

अवध यूनिवर्सिटी Avadh University

अवध यूनिवर्सिटी ने छात्र के मार्कशीट में अंक की जगह लिखा कांग्रेस, मचा हड़कंप

24/09/2020
Swatantra Dev

विपक्षी दलों ने अपनी सत्ता में किसानों की अनदेखी कर दलालों की चिंता की : स्वतंत्रदेव

25/10/2020
Dead body

इलाज कराने गई महिला का नवजात शिशु गायब, नर्स हिरासत में

13/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version