• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
12/04/2026
in Main Slider, मनोरंजन
0
Asha Bhosle

Asha Bhosle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड की दिग्गज सिगंर आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन हो गया है। देशभर के फैंस के लिए ये दुखद खबर सामने आई है। वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे 92 साल की थीं। बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की है।

82 साल में गाए 12 हजार गाने

आशा भोसले (Asha Bhosle)  ने अपनी बहन लता मंगेशकर की राह पर चलते हुए इंडस्ट्री में आईं और उन्होंने खूब शोहरत कमाई। 10 साल की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था जो मराठी में था। इसके बाद से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 82 साल के करियर में 12000 के करीब गाने गाए। सिंगर को कला जगत में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।

म्यूजिक डायरेक्टर ओ पी नय्यर के साथ उनकी बॉन्डिंग खास थी और दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए कोलाबोरेट किया था। आशा भोसले के मशहूर गानों में मेरा कुछ सामान, परदे में रहने दो, दम मारो दम, पिया बावरी, सलोना सा सजन है और जब छाए मेरा जादू समेत कई सारे गाने शामिल हैं जिन्हें आज भी खूब सुना जाता है।

2 बार आशा (Asha Bhosle) ने की थी शादी

आशा भोसले (Asha Bhosle) की बात करें तो उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो काफी सफल रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने पहली शादी गणपतराव भोसले से साल 1949 में की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद सिंगर ने मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन से शादी की थी। उनके निधन के बाद संगीत जगत में एक ऐसा शुन्य पैदा हुआ है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है।

Tags: Asha BhosleAsha Bhosle deathBollywood musicBollywood Newscelebrity deathIndian music legendIndian playback singerlegendary singer Indiamusic industry newstribute Asha Bhosle
Previous Post

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाली झाड़ू,स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रेरित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाली झाड़ू,स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रेरित

यह भी पढ़ें

corona in uttrakhand

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 104 नए संक्रमित, अब तक 1704 मरीजों की मौत

22/03/2021
Pitru Paksha

बेहद खास होता है पितृ पक्ष की एकादशी का श्राद्ध, जानिए इसका महत्व

08/10/2023
job

संस्कृत शिक्षा, नगरीय विकास विभाग व कई अदालतों के लिए 337 नए पदों को मिली मंजूरी

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version