• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सस्पेंड

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति delhi university vc yogesh tyagi

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी को बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निलंबित कर दिया है। साथ ही कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों में त्यागी के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए गए है। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के अधिकारियों ने दी है। बता दें कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में वर्चस्व की लड़ाई के बीच यह कदम उठाया गया है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राष्ट्रपति ने त्यागी को निलंबित कर दिया है। ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि जांच निष्पक्ष हो और वह साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने या गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकें। अधिकारी ने कहा कि चिकित्सीय आधार पर योगेश त्यागी के अनुपस्थित रहने के दौरान उनकी तरफ से जारी सभी आदेशों को दरकिनार कर दिया गया है और उन्हें खारिज माना जाएगा।

Hyundai की प्रीमियम हैचबैक कार की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, होगी 5 नवंबर को लॉन्च

बता दें कि त्यागी बीते दो जुलाई को आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में एम्स में भर्ती हुए थे और तब से वह छुट्टी पर हैं। सरकार ने त्यागी के पदभार ग्रहण करने तक प्रति कुलपति पी. सी. जोशी को कुलपति का प्रभार दिया था। मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि कुलपति प्रावधानों के मुताबिक विश्वविद्यालय का प्रशासन नहीं चला रहे थे, जिससे दिल्ली विश्वविद्यालय में कुप्रशासन का आलम था और कामकाज सही तरीके से नहीं हो रहा था। यह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक माहौल के लिए उपयुक्त नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि भारत के राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के तौर पर उपलब्ध साक्ष्यों व तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों की जांच करने के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है, क्योंकि वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और विश्वविद्यालय के साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। पिछले हफ्ते विवाद तब छिड़ गया जब त्यागी ने बुधवार को जोशी को प्रति कुलपति के पद से हटा दिया और गीता भट्ट को विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड का निदेशक बना दिया।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

इस बीच जोशी ने नए रजिस्ट्रार विकास गुप्ता की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी जिनका बुधवार को कार्यकारी परिषद् ने साक्षात्कार किया और नियुक्ति को मंजूरी दे दी। बहरहाल, इसी दिन त्यागी ने पी. सी. झा को कार्यवाहक रजिस्ट्रार और साउथ कैंपस का निदेशक नियुक्त करने की अधिसूचना को मंजूरी दे दी। मंत्रालय ने कुलपति और प्रति कुलपति के बीच चल रही इस वर्चस्व की लड़ाई में दखल दिया और कहा कि त्यागी द्वारा की गई नियुक्तियां ”वैध नहीं हैं क्योंकि वह छुट्टी पर हैं।

वर्चस्व की लड़ाई तब और तेज हो गई जब झा ने मंत्रालय को पत्र लिखकर खुद को कार्यवाहक रजिस्ट्रार बताया और कहा कि त्यागी द्वारा लिए गए सभी निर्णय विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक हैं। मंत्रालय ने पत्र पर आपत्ति जताई और विश्वविद्यालय को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Tags: Delhi University VC Yogesh Tyagihindi newsnews in hindiPresident Ram Nath Kovindराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
Previous Post

Hyundai की प्रीमियम हैचबैक कार की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, होगी 5 नवंबर को लॉन्च

Next Post

कोरोना: दिल्ली में 24 घंटे के अन्दर 4,853 नये मामले, जाने अन्य राज्यों की स्थिति

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
फ्रांस में कोरोना

कोरोना: दिल्ली में 24 घंटे के अन्दर 4,853 नये मामले, जाने अन्य राज्यों की स्थिति

यह भी पढ़ें

निलंबित

युवक की हत्या कर लूट के मामले में SHO और सिपाही निलंबित

21/11/2020
murder

पत्नी की गला दबाकर की हत्या, कोतवाली जाकर खुद दी घटना की सूचना

08/09/2021
CM Yogi

समाज को जातियों में बांटने और लड़ाने में जुटा है विपक्ष: सीएम योगी

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version