• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह साल का शातिर चोर, 10 बार जा चुका है थाने, पीता है सिगरेट-बांटता है पैसे

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महाराजगंज
0
Six year old thief

छह साल का शातिर चोर, 10 बार जा चुका है थाने

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मासूम से दिखने वाला एक बच्चा इन दोनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके शातिर कारनामे के आगे बड़े-बड़े चोर भी फेल हैं। शॉपिंग मॉल और दुकानों में चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम देता है कि बड़े-बड़े धुरंधर देखते रह जाते हैं। इस बच्चे को पुलिस जब भी पकड़ती है तो पॉकेट से बस नोटों की गड्डी ही मिलती है।

महज छह साल के इस बच्चे की शातिर हरकत से पुलिस ही नहीं बल्कि शहर के कारोबारी भी परेशान हैं। कई बार पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े जाने के बाद तलाशी के दौरान इस बच्चे के पॉकेट से पचास हजार और एक लाख रूपये के नोटों की गड्डी बरामद की है।

भोली सूरत वाले इस बच्चे के कारनामे से पूरे महराजगंज में दुकानदार और कारोबारी डरे हुए रहते हैं। छोटी सी जगह, रोशनदान, खिड़की और शटर के नीचे से दुकान में घुसकर इस बच्चे को चोरी करने में महारत हासिल है। पुलिस जब भी चोरी की वारदाते के बाद सीसीटीवी फुजेट खंगालती है तो उसमें यही बच्चा दुकान के आसपास संदिग्ध स्थिति में पाया जाता है।

प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन समाज की अपूरणीय क्षति : योगी

इस बच्चे को पुलिस द्वारा पकड़े जाने का भी कोई डर नहीं है। थाने में लाए जाने के बाद चुपचाप बैठ जाता है और जैसे ही पुलिस वाले डंडा दिखाकर और डराकर कुछ पूछना चाहते हैं तो जोर-जोर से रोने लगता है। कोई अनहोनी ना हो जाए इसलिए पुलिस वाले भी डंडा फेंक देते हैं और बच्चे पर ज्यादा सख्ती नहीं दिखाते हैं।

महज 6 साल की उम्र में चोरी के बड़े-बड़े कारनामे करने वाले इस बच्चे को सिगरेट पीने का भी शौक है और उसके लिए यह दुकानदार को पॉकेट से जो भी नोट निकलता है वो दे देता है। यह बच्चा दुकानदार से बचे हुए पैसों को वापस लेना अपनी शान के खिलाफ मानता है। यह लोगों को बचा हुआ पैसा बांट देता है।

चोरी की वारदात के बाद जब थाने में बच्चे के पकड़े जाने के बाद पीड़ित कारोबारी इसे देखते हैं तो वो भी तरस खाकर अपनी शिकायत वापस ले लेते हैं। पुलिस भी महज छह साल की उम्र देख कर इसके परिजनों को सख्त हिदायत देकर छोड़ देती है लेकिन बच्चे की हरकत में कोई परिवर्तन नहीं आया। इस बच्चे के डर से कई दुकानदार अपने दुकान में सीसीटीवी लगवा चुके हैं। पुलिस इसे अब तक अलग-अलग मामलों में करीब 10 बार कोतवाली ला चुकी है लेकिन उसमें कोई परिवर्तन नहीं आया।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के दूसरे भाई का भी कोरोना से निधन, योगी ने जताया शोक

इस बच्चे को लेकर इलाके के प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों को कई बार बुलाकर समझाया जा चुका है। कार्रवाई के लिए उसकी कम उम्र देख पीड़ित व्यवसायी भी शिकायत वापस ले लेते हैं। अब स्थिति यह है कि शहर में चोरी के मामले में पहला शक इसी बच्चे पर जाता है। जांच में शक सच्चाई में बदल जाती है लेकिन बेहद कम उम्र के चलते इसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं होता और हमारे भी हाथ बंधे हुए हैं।

Tags: crime newsMaharajganj newsup news
Previous Post

प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन समाज की अपूरणीय क्षति : योगी

Next Post

हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर सियासत तेज, सचिन पायलट ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
sachin pilot-hemaraam Chaudhary

हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर सियासत तेज, सचिन पायलट ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

इंदौर में शिवसेना नेता की हत्या

इंदौर : शिवसेना नेता रमेश साहू की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

02/09/2020
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड अपराधी, 7 साल से चल रहा था फरार

05/06/2024
maa durga

गुप्त नवरात्रि पर राशिनुसार करें ये उपाय, पूर्ण होंगी सभी मनोकामनाएं

30/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version