• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 में जीत भाजपा की नहीं होगी, बल्कि वह जनता की जीत होगी : नड्डा

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हापुड़
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मंगलवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विपक्ष पर हमलावर दिखे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि अब भव्य राम मंदिर बन रहा है, जिसके लिये शुरू हुये आंदोलन के दौरान अखिलेश यादव के पिताजी ने राम भक्तों पर गोली चलवाई थीं। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को ही सुप्रीम कोर्ट में नकारा था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिये आयी है। सपा सरकार में गुण्डाराज था। हर जिले में माफियाओं का बोलाबाला था। उस दौरान 700 दंगे हुये। आज उत्तर प्रदेश बदला है। पिछले पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। माफिया जेल में हैं। 2022 में जीत भाजपा की नहीं होगी, बल्कि वह जीत प्रदेश की जनता की होगी। यहां की महिलाओं, युवाओं और किसानों की होगी।

जेपी नड्डा ने गढ़मुक्तेश्वर में जनविश्वास यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुये अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की संस्कृति है कि हम पांच साल बाद अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाते हैं। हम वही कर रहे हैं। हमें यह मोदी जी ने सिखाया है।

नड्डा ने कहा कि यह जनविश्वास यात्रा है। हमारे अखिलेश भाई कभी-कभी यात्रा लेकर निकलते हैं। इनकी झांसे की यात्रा होती है। उनके पास बताने को कुछ नहीं है। हमारे पास बहुत कुछ है। उनकी सरकार में हर जिले में माफिया होते थे। दंगे होते थे। अब फर्क साफ दिख रहा है।

पू्र्व दिग्गज क्रिकेटर दिनेश भाजपा में शामिल, कांग्रेस नेता ने भी ग्रहण की सदस्यता

जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले धार्मिक आयोजनों की अनुमति लेने के लिये पुलिस के पास भाग-भाग कर जाना होता था। इसके बावजूद अनुमति नहीं मिलती थी। आज कभी भी कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते हैं। पहले हर जिले में गुण्डागर्दी। अब हर जिले में शोभा यात्रा निकाली जा रही है। अयोध्या में दीपोत्सव हो रहा है। अनुष्ठान हो रहे हैं।

कानपुर में इत्र व्यवसायी के यहां करोड़ों रुपये मिलने पर भाजपा नेता ने कहा कि आज 200 करोड़ रुपये किसी और के पकड़े गये और तबियत किसी दूसरे की खराब होती है। जनता से पूछा कि आजकल माफिया कहां मिलते हैं, तो जवाब आया कि जेल में। आगे उन्होंने कहा कि उनका (सपा) नारा गुण्डा राज। भाजपा का नारा है- सम्मान राज, समता राज, सर्वांगिण विकास।

नड्डा ने कहा कि 2022 में भाजपा की जीत भाजपा की नहीं होगी, बल्कि वह जनता की जीत होगी। यह किसान, महिलाओं, युवाओं की जीत होगी। गुण्डाराज, माफियाराज की हार होगी। वे यहीं नहीं रुके। पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर हमलावर होते हुये नड्डा ने कहा कि अखिलेश सरकार में मंत्री रहे खनन माफिया अब भी जेल में हैं।

अखिलेश पर सवाल उठाते हुये नड्डा ने कहा कि वे छोटा घोटाला नहीं करते हैं। बड़े-बड़े घोटाले करते हैं। डेढ़ हजार करोड़ रुपये का गोमती रिवर फ्रंट घोटाला किया। इनके राज में 700 दंगे हुये। सबसे घटिया बात तो यह कि मुख्यमंत्री रहते अखिलेश ने 15 आतंकवादियों से मुकदमे हटाये। लेकिन, कोर्ट ने उसपर रोक लगा दी। उनमें से चार को मौत की सजा हुई। बाकी को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी। यही अखिलेश का राज है। अब युवाओं और प्रदेश की जनता को सोचना चाहिए कि अगर उनकी सरकार आ गयी तो उत्तर प्रदेश में क्या होगा!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं आयी है। हमारी पार्टी देश को मजबूत बनाने के लिए राजनीति करने आयी है। जम्मू-कश्मीर में भारत के 256 कानून लागू नहीं होते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया।

नड्डा ने कहा कि जो अब भव्य राम मंदिर बन रहा है, उसके लिये शुरू हुये आंदोलन के दौरान अखिलेश यादव के पिताजी ने राम भक्तों पर गोली चलवाई, कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को ही सुप्रीम कोर्ट में नकारा था। भाजपा कुर्सी से चिपकने के लिए नहीं आयी है। हम जनता की तस्वीर और तकदीर बदलने आए हैं।

Tags: hapud newsJP naddaup news
Previous Post

पू्र्व दिग्गज क्रिकेटर दिनेश भाजपा में शामिल, कांग्रेस नेता ने भी ग्रहण की सदस्यता

Next Post

सीएम पुष्कर ने ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान’ का किया विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

सीएम पुष्कर ने 'हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान' का किया विमोचन

यह भी पढ़ें

Redmi Note 15 5G: लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, क्या बजट में फिट होगा ये दमदार फोन?

लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, क्या बजट में फिट होगा ये दमदार फोन?

20/12/2025
Governor

आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने राज्यपाल से की भेंट

30/08/2022
Hashish

पुलिस ने छापेमारी कर तीन मादक तस्करों को दबोचा, 18 किलोग्राम गांजा जब्त

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version