Main Sliderउत्तर प्रदेशउन्नावक्राइम

बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते सिपाही का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली में तैनात एक सिपाही का स्टेज शो में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहा है।

सिपाही के डांस का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद कुलकर्णी ने आरोपी सिपाही कमलेश पाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कार्यक्रम की परमिशन थी कि नहीं, उन्होंने सीओ को इसके जांच के आदेश दिए हैं।

बाइडेन ने दी ट्रंप को करारी शिकस्त, बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

मिली जानकारी के मुताबिक बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक में तैनात सिपाही कमलेश पाल शुक्रवार को बेरिया गाढ़ा गांव में आयोजित डांस प्रोग्राम में गया था। यहां सबकुछ भुलाकर उसने सादी वर्दी में बार बालाओं के साथ न सिर्फ स्टेज पर जमकर डांस किया बल्कि उनपर पैसे भी उड़ाए। डांस के चक्कर में सिपाही पुलिस नियमावली (मैनुअल) की गाइडलाइन भूल गया।

सिपाही कमलेश पाल के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी उन्नाव आनंद कुलकर्णी ने मामले को संज्ञान लिया और सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, नोट में लिखा- मेरी मौत का बदला जरूर लेना

सीओ बांगरमऊ अंजनी कुमार राय ने बताया कि सिपाही कमलेश पाल को एसपी के निर्देश पर सस्पेंड किया गया है, वहीं कोविड 19 नियमों के तहत कार्यक्रम की परमिशन थी कि नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button