• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत सखी राजश्री समेत यूपी की 8 दीदियां बनेंगी लाल किले पर ध्वजारोहण की साक्षी

Writer D by Writer D
07/08/2024
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी
0
Red Fort

Red Fort

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 15 अगस्त पर देश भर से चयनित 75 लखपति एवं 75 ड्रोन दीदी दिल्ली के लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण समारोह में हिस्सेदारी कर इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेंगी। इनमें उत्तर प्रदेश से चयनित आठ दीदियों में बाराबंकी की विद्युत सखी (Vidyut Sakhi ) राजश्री शुक्ला का नाम भी शामिल है। वह अपने पति हिमांशु त्रिवेदी के साथ 13 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राजश्री का विवाह परास्नातक की पढ़ाई के दौरान ही 2018 में हिमांशु त्रिवेदी के साथ हुआ था। विवाह के बाद भी पढ़ाई जारी रखते हुए राजश्री ने पीजी की उपाधि हासिल की। वर्ष 2019 में वह राधा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम करने लगीं। वह वर्ष 2021 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में विद्युत सखी (Vidyut Sakhi )  बन गईं।

राजश्री ने लगन के साथ की गई कड़ी मेहनत से तीन वर्ष के कार्यकाल में ही बतौर विद्युत सखी 42,593 उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा कराए। इसके माध्यम से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को 8.86 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे राजश्री को बतौर कमीशन करीब 11.48 लाख रुपये मिले।

ज्ञातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजश्री को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया था।

ये भी समारोह में होंगी शामिल…

सीमा देवी- वाराणसी
राधा लक्ष्मी- अयोध्या
सुनीता देवी- सीतापुर
अंजना यादव- अमेठी
अल्पना रानी-बिजनौर
सुनीता- खीरी
आशा देवी- वाराणसी

Tags: 15 august 2024barabanki newsred fortVidyut Sakhi
Previous Post

‘… सख्त विरोध दर्ज करें, विनेश पर IOA अध्यक्ष पीटी उषा से बोले पीएम मोदी

Next Post

श्रीराम मंदिर का निर्माण मंजिल नहीं, पड़ाव है: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Next Post
CM Yogi

श्रीराम मंदिर का निर्माण मंजिल नहीं, पड़ाव है: योगी

यह भी पढ़ें

train robbery

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बड़ी डैकती, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

18/02/2021
Manohar Lal Khattar- Selja

‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान हुआ, हम मिलाने के लिए तैयार…’, खट्टर का सैलजा को ऑफर

21/09/2024
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया की नहीं कम हो रही मुश्किलें, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

19/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version