• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी से, दिल्ली को मिला मुश्किल ग्रुप

Desk by Desk
07/02/2021
in Main Slider, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
विजय हजारे ट्रॉफी Vijay Hazare Trophy

विजय हजारे ट्रॉफी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी से शुरू हो रही है। सभी टीमों को अपने सम्बन्धित स्थलों पर 13 फरवरी तक पहुंचने के लिए कहा गया है, ताकि उनका छह दिन का क्वारंटीन शुरू हो सके।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राज्य संघों को पत्र लिखकर बताया है कि विजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी से शुरू हो रही है। विजय हजारे के लीग मैच 20 फरवरी से एक मार्च तक होंगे। नॉकआउट आठ मार्च से शुरू होंगे, लेकिन इससे पहले टेस्टिंग का एक और दौर होगा। सेमीफाइनल 11 मार्च को होंगे और फाइनल 14 मार्च को खेला जाएगा। नॉकआउट के स्थलों की घोषणा बाद में की जायेगी। कर्नाटक विजय हजारे का गत चैंपियन है।

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा : सीएम योगी ने गंगा किनारे बसे जिलों के डीएम-एसपी को किया अलर्ट

दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी में मुश्किल ग्रुप मिला है। दिल्ली के एलीट डी ग्रुप में मुंबई, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पुडुचेरी जैसी टीमें हैं जिसमें पुड्डुचेरी को छोड़कर बाकी टीमें काफी मजबूत हैं और क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए दिल्ली को ग्रुप में शीर्ष पर आना होगा जो काफी मुश्किल काम है।

दिल्ली ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद टीम लड़खड़ा गयी और नॉक आउट दौर तक नहीं पहुंच पायी। दिल्ली ने अपने पहले मैच में मुंबई को 76 रन से हराया और फिर आंध्र को छह विकेट से पराजित किया।

दिल्ली को फिर केरल से छह विकेट से और हरियाणा से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने अपने आखिरी मैच में पुड्डुचेरी को 110 रन से हराया लेकिन वह अपने एलीट ग्रुप ई में हरियाणा के बाद दूसरे स्थान पर रही और क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच पायी।

 

 

 

 

Tags: Delhi gets tough groupvijay hazare trophyVijay Hazare Trophy from February 20दिल्ली को मिला मुश्किल ग्रुपबीसीसीआईभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्डविजय हजारे ट्रॉफीविजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी सेसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट
Previous Post

श्रीनगर में पारा फिर गया जमाव बिंदु के नीचे

Next Post

करीना से शादी के पहले सैफ ने अमृता सिंह को लिखी थी चिट्ठी, लिखी थी ये बात

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Next Post
saif-amrita-kareena

करीना से शादी के पहले सैफ ने अमृता सिंह को लिखी थी चिट्ठी, लिखी थी ये बात

यह भी पढ़ें

Bandra Station

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़, 9 घायल; दिवाली-छठ पर गोरखपुर जा रहे थे यात्री

27/10/2024

राहत कार्यों में पारदर्शिता, त्वरितता और मानवीय संवेदना हो प्रमुखता: मुख्यमंत्री

03/08/2025
CM Yogi listened to 'Mann Ki Baat' in Karnataka

सीएम योगी ने चुनावी राज्य कर्नाटक में सुनी ‘मन की बात’

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version