• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सीएम धामी से की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Writer D by Writer D
07/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Vikramaditya Singh met CM Dhami

Vikramaditya Singh met CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) और उनकी माताजी व पूर्व लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  से भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) और मंत्री विक्रमादित्य के मध्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आपसी कनेक्टिविटी के मुद्दे पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों की सीमा पर स्थानीय काश्तकारों को टोल टैक्स में छूट प्रदान की जाय।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखू से भी फोन पर वार्ता कर दोनों राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी को और अधिक विस्तार देने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति लगभग एक जैसी है। हाल ही में सम्पन्न हुई नीति आयोग की बैठक में हिमालयी राज्यों के समग्र विकास के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का भी अनुरोध किया है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले पांवटा साहिब में यमुना नदी पर 550 मीटर लम्बे 02 लेन पुल पर वाहनों की आवाजाही के कारण भारी कम्पन दिखाई देती है। आईआईटी रुड़की की जांच और संस्तुति के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से भी इसके मरम्मत की मंजूरी दे दी गयी है। इसके लिये कम से कम 02 माह पुल के यातायात को बन्द करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को हिमाचल के कैबिनेट मंत्री  विक्रमादित्य सिंह भेंट करते हुए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इसके लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। पुल की मरम्मत से पहले जिलाधिकारी देहरादून और जिलाधिकारी सिरमोर द्वारा डायवर्जन प्लान बनाया जाएगा। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यातायात की सुगमता के लिए पुल के पास बनाए गए वन, खनन, आबकारी एवं आरटीओ के अवरोधों तथा लोडेड वाहनों की पार्किंग को पुल से 01 किमी. दूर स्थानान्तरित किये जाने की आवश्यकता होगी, इस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

समाज को जातियों में बांटने और लड़ाने में जुटा है विपक्ष: सीएम योगी

मंत्री विक्रमादित्य ने हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ने के प्रयासों पर बल देते हुए उत्तराखंड की ओर से यमुना नदी पर बनाये गये भीमावाला नावघाट 540 मीटर लम्बे पुल को जोड़ने वाले 820 मीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग के निर्माण पर भी चर्चा की। हिमाचल से उत्तराखंड को जोड़ने वाले धौला से सेवाडोगरी तक 10 कीमी.सड़क निर्माण कार्य होने से डोडराक्वार क्षेत्र 12 महीने आवागमन सुचारू हो जाएगा और दोनों राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी भी बन जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय और हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

जनपद के टॉप 10 अपराधियों की सूची थाने में लगाएं,भू-माफिया के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

Next Post

जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने में सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
CM Dhami

जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने में सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है: धामी

यह भी पढ़ें

Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

10/02/2022
SSC

SSC दिल्ली पुलिस CAPF एसआई टियर- II परीक्षा पोस्टपोन, ये है एग्जाम की नई डेट

16/12/2023

शादी और पीरियड की डेट है सेम, तो ऐसे करें दोनों को हैंडल

19/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version