• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विक्रमादित्य सिंह का यूटर्न, सुबह मंत्री पद से दिया इस्तीफा, शाम को लिया वापस

Writer D by Writer D
28/02/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Vikramaditya Singh

Vikramaditya Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों के बागी होने के बाद सुक्खू सरकार की मुश्किलें बढ़ गई थीं। इस बीच कांग्रेस सरकार के लिए राहत भरी खबर आई है। कारण, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य (Vikramaditya Singh) ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इसकी जानकारी हिमाचल के प्रभारी बनाए गए राजीव शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा वापस ले लिया है और कहा है कि आदमी बड़ा नहीं होता, संगठन बड़ा होता है। सरकार पर कोई संकट नहीं है।

दरअसल, विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने बुधवार सुबह मंत्री पद से इस्तीफे दे दिया था। विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार पर उनके खेमे के विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाया था। उन्होंने इस्तीफे का ऐलान करते हुए अपने पिता की तुलना आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर से की थी।

विक्रमादित्य (Vikramaditya Singh) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने पिता को याद कर भावुक हो गए थे। उन्होंने पिता की तुलना आखिरी मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर से की। उन्होंने कहा था कि पूरा चुनाव वीरभद्र सिंह के नाम पर हुआ। भारी मन के साथ कहना पड़ रहा है कि जिस व्यक्ति की वजह से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी, उनकी मूर्ति लगाने के लिए शिमला के मॉल रोड पर 2 गज जमीन नहीं दी। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

संकट में सुक्खू सरकार, वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार नहीं करने जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह भी इस बात पर भी सहमत हो गए हैं कि वह इस्तीफा के लिए जोर नहीं डालेंगे।”

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ?

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक हैं। विक्रमादित्य सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने हंसराज कॉलेज से स्नातक और सेंट स्टीफेंस कॉलेज से मास्टर्स की है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2013 में की जब उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया। वह 2013 से 2017 के बीच हिमाचल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं।

Tags: himachal pradesh newsNational newsShimla Newsvikramaditya singh
Previous Post

जामताड़ा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत

Next Post

मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में चूक, पिस्टल के साथ आवास में घुसा व्यक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में चूक, पिस्टल के साथ आवास में घुसा व्यक्ति

यह भी पढ़ें

kafeel

14 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को STF ने जयपुर से किया गिरफ्तार

20/09/2021
Murder

अवैध संबंधों के कारण कर दी युवक की हत्या

24/06/2023
PM Modi

पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं! केंद्र सरकार ला रही खौफनाक कानून, सीधे होगी जेल

24/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version