• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम आवास में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, जानें इसकी खासियत

Writer D by Writer D
01/09/2025
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Vikramaditya Vedic clock installed in CM residence

Vikramaditya Vedic clock installed in CM residence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज भारतीय संस्कृति, विज्ञान, ज्योतिष और समय गणना की प्राचीन परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) और इसके मोबाइल ऐप का शुभारंभ होगा। यह अनोखी पहल सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को महत्व देने वाली पारंपरिक भारतीय काल गणना को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। इससे पहले इसकी शुरुआत उज्जैन में की गई थी।

भारत में अक्सर तीज-त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दिन व समय को लेकर भ्रम की स्थिति बनती है। इसको दूर करने के लिए उन्हें कई अन्य साधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन अब यह परेशानी दूर हो जाएगी। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) और ऐप की मदद से कोई भी आम आदमी तिथि, मुहूर्त और अन्य धार्मिक समय-संबंधी जानकारी आसानी से जान सकेगा।

सिर्फ समय नहीं, मिलेगी संपूर्ण ज्योतिषीय जानकारी

यह वैदिक घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) सिर्फ समय बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति, सूर्य-चंद्र ग्रहण और चौघड़िया जैसी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इसमें महाभारतकाल से लेकर 7000 वर्षों से अधिक के पंचांग, तिथि, योग, करण, वार, व्रत और त्योहारों का दुर्लभ संग्रह भी शामिल किया गया है।

घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) और ऐप की खासियतें

– ऐप 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध
– धार्मिक कार्यों और व्रत-साधना के लिए 30 अलग-अलग मुहूर्त
– हर कार्य के लिए अलार्म की सुविधा
– वैदिक समय (30 घंटे) और प्रचलित समय की जानकारी
– GMT और IST का समावेश
– मौसम, हवा की गति, आर्द्रता और तापमान का विवरण
– सूर्योदय और सूर्यास्त पर आधारित 30 मुहूर्तों की गणना
– धार्मिक प्रतीक जैसे 12 ज्योतिर्लिंग, नवग्रह और पवित्र स्थल
– इंटरनेट और GPS से जुड़ी आधुनिक तकनीक
– मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध जानकारी

विरासत से आधुनिकता तक

यह वैदिक घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) सबसे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित की गई थी। अब मुख्यमंत्री निवास से इस वैदिक ऐप और घड़ी के जरिए भारत अपनी वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करने जा रहा है।

Tags: cm mohan yadavmadhya pradesh newsVikramaditya Vedic clock
Previous Post

मुख्यमंत्री के दरबार में शिकायत लेकर पहुंचे, मुस्कान लेकर लौटे

Next Post

संस्थाओं के सुचारु संचालन, विवादों को कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने को शीघ्र लागू होगा नया सोसाइटी पंजीकरण एक्ट: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
cm yogi

संस्थाओं के सुचारु संचालन, विवादों को कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने को शीघ्र लागू होगा नया सोसाइटी पंजीकरण एक्ट: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

coronavirus

कोलकाता में सामने आया Coronavirus के नए ‘स्ट्रेन’ का पहला मामला

30/12/2020

आक्रांता मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहेलदेव का सम्मान बीजेपी ने किया : योगी

24/12/2021
e-hut

इस देश में पहली बार बनी इस तरह की हट, आजीविका बढ़ाने में मिलेगी मदद

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version