• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना टेस्ट करने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दौड़कर बचाई जान

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
attacked in test team

attacked in test team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में उस समय हड़कंप मच गया जब कोरोना जांच करने पहुंची मेडिकल टीम को लाठी डंडा लेकर लोग खदेड़ने लगे। जांच टीम के सदस्य किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे। यह सब तब हुआ जब गांव के कोटेदार और लोगों के बीच कोरोना जांच को लेकर कहासुनी हो गई।

दरअसल, यह मामला बाराबंकी में कोठी थाना स्थित रेवतीपुरवा गांव का है, जहां कोटे की दुकान पर कोरोना टेस्ट करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया, जिसके बाद कोरोना जांच करने गई टीम ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि गांव में बंसीलाल नाम के कोटेदार की दुकान पर सीएचसी कोठी की टीम राशन लेने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कर रही थी। यहां कुछ लोगों ने टेस्ट कराया लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ ग्रामीण राशन लेने आए तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया। इस पर कोटेदार ने टेस्ट कराने के बाद राशन देने की बात कही।

डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की टीकाकारण के दूसरे दिन हुई मौत

कोटेदार के इतना कहते ही मामला बिगड़ गया, इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने। महिलाओं एवं कुछ अन्य लोगों ने कोरोना टेस्ट कराने से मना किया तो टीम में कुछ लोगों ने जबरदस्ती टेस्ट कराने को कहा। इसके बाद बवाल शुरू हो गया।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर शोर मचा रहे हैं। ग्रामीणों को देखकर स्वास्थ्य कर्मी अपना सामान समेटकर कार में बैठने के लिए जाते दिख रहे हैं। वापस लौटी टीम ने इसकी शिकायत विभाग के आलाधिकारियों समेत कोठी थाने में की है।

सपा सांसद आजम खान की हालत गंभीर, कोविड ICU में भर्ती

इस मामले में कोठी थाना पुलिस का कहना है कि सीएचसी टीम की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे पहले बाराबंकी में ही ऐसा मामला सामने आया था जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन देने गई और गांव के ज़्यादातर ग्रामीण वैक्सीन लगाए जाने के डर से गांव के बाहर सरयू नदी में कूद गए।

Tags: attacked in test teambarabanki newscrime newsup news
Previous Post

डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की टीकाकारण के दूसरे दिन हुई मौत

Next Post

शहर विधायक डॉ तज़ीन फातिमा ने जिला अस्पताल को दिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
Dr Tazin Fatima

शहर विधायक डॉ तज़ीन फातिमा ने जिला अस्पताल को दिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय बैठक

27/04/2026

पहली बार गांव पहुंचे राष्ट्रपति जन्मभूमि पर हुए नतमस्तक, मिट्टी का किया स्पर्श

27/06/2021
पीएम मोदी pm modi

मन की बात : PM मोदी ने लोगों से की अपील- भारतीय नस्ल के श्वान पालें

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version