• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विराट कोहली बोले-दिल्ली के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखेंगे

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल
0
विराट कोहली Virat Kohli

विराट कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

अबु धाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को राजस्थान रॉयल के खिलाफ अबु धाबी में शनिवार को आठ विकेट की शानदार जीत मिली है। इसके बाद कहा कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

आईपीएल अंक तालिका में दिल्ली पहले और बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। सोमवार को शारजाह में होने वाले मुकाबले में जीतने वाली टीम तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जायेगी। विराट राजस्थान के खिलाफ मिले दो अंकों को महत्वपूर्ण बताया।

विराट ने कहा कि यह दो अंक अहम है। जिस तरह से हमने पिछले मैच में खेला। हम इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हमें वहां काफी गर्मी महसूस हो रही थी। यह एक अच्छी टीम के खिलाफ कड़ा मुकाबला था। इस मुकाबले में अर्जित किए गए दो अंकों से हमारा हौसला बढ़ेगा। यह मजेदार खेल है और मैं जोस (बटलर) से बल्लेबाजी के दौरान कह रहा था कि मैं इस खेल से प्यार और नफरत दोनों करता हूं।

उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर आपको यह समझना होगा। जब आप अत्यधिक मैच खेल लेते हैं तो कई बार लगता है कि आपका खुद पर नियंत्रण नहीं है। टीम के अच्छे प्रदर्शन नहीं करने पर आप निराश हो जाते हैं और जब टीम बेहतर करती है तो आपको अपनी लय हासिल करने के लिए और समय मिल जाता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट में जब आप शुरुआत में कुछ मैच हार जाते हैं तो अचानक से आपको एहसास होता है कि केवल सात या आठ मैच बचे हैं और आपके पास कोई अंक नहीं है। अगर आप अच्छी शुरुआत करते हैं तो उस लय को बरकार रखना महत्वपूर्ण होता है।

अपनी टीम के युवा खिलाड़ी देवदत्त पडिकल की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, “ मैंने उसे खेलते देखा और साइमन (कैटिच) से कहा कि यह अपार प्रतिभा का धनी है। वह वाकई में काफी प्रतिभाशाली है और उसके शॉट्स क्लीन होते हैं और उसे खेल की बखूबी समझ है। किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजों को सधी लाइन लेंथ से लगातार गेंदबाजी करना कठिन होता है।

आपको कभी एहसास नहीं होगा कि वह जोखिम ले रहा है। मैंने उसे हमेशा पारी को संवारने को कहा है। अगर वह अधिक देर पर विकेट पर टिका रहे तो यह टीम को फायदा पहुंचा सकता है। उसने 45 गेंदों पर 65 रन बनाए जिससे टीम को मदद मिली। वह जितना अधिक सीखेगा, टीम को उतना अधिक फायदा होगा।

Tags: virat kohliअबु धाबीराजस्थान रॉयलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु"विराट कोहली
Previous Post

कोरोना के कारण पूर्व एमएलसी नसीब पठान का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Next Post

बिहार में नीतीश का नेतृत्व लोजपा को नहीं है मंजूर, अकेले लड़ेगी चुनाव

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
नीतीश का नेतृत्व लोजपा को नहीं मंजूर

बिहार में नीतीश का नेतृत्व लोजपा को नहीं है मंजूर, अकेले लड़ेगी चुनाव

यह भी पढ़ें

बिहार बोर्ड में मैट्रिक 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि कर दी जारी

11/09/2020
Bada Mangal

मंगलवार के दिन हनुमान जी को ऐसे करें प्रसन्न, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

07/05/2024
Keshav Maurya

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया 1 अरब से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

31/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version