• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी विश्वनाथ धाम की स्वर्णिम आभा ने बढ़ा दी लकड़ी के खिलौना उद्योग की चमक

Writer D by Writer D
11/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
wooden toy
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham)  के शिखर की स्वर्मिण आभा से बनारस का जीआई उत्पाद लकड़ी का खिलौना उद्योग (wooden toy industry)  चमक उठा है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के स्वर्ण मंडित शिखर के मॉडल की मांग बढ़ गई है। घरों में रखने और उपहार स्वरुप देने के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।

पर्यटक बढ़े तो काष्ठ कला की डिमांड भी बढ़ी

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 13 दिसम्बर 2021को श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहले सावन में बाबा के धाम में आने श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या देखी जा रही है। इसका लाभ काशी के काष्ठ कला उद्योग (wooden toy industry)  को मिल रहा है। मुख्य मंदिर को 60 किलो स्वर्ण से स्वर्ण मंडित करने के बाद, शिव भक्तों को लकड़ी पर उकेरी गई इसकी स्वर्णिम आभा वाला मॉडल बेहद पसंद आ रहा है। धाम के मॉडल की बिक्री इन दिनों तेजी से बढ़ी है।

शिव परिवार और नंदी की मांग में भी आयी है तेजी

वाराणसी में आने वाले पर्यटकों और प्रवासी भारतीयों को श्री काशी विश्वनाथ धाम के मॉडल के अलावा लकड़ी पर प्राकृतिक रंगो से रंगी गई शिव परिवार के साथ ही गाड़ियों में लटकाने के लिए शिव की आकृति और नंदी पर सवार शिव भी बेहद पसंद आ रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों में बसे सनातनियों की ओर से भी इसकी भारी डिमांड देखने को मिली है।

पीएम-सीएम की अपील से मिली नयी पहचान

पीएम और सीएम योगी आदित्यनाथ की अपील से लकड़ी खिलौना उद्योग को नयी पहचान मिली है। लकड़ी के खिलौने बनाने वाले कारीगर बिहारी लाल अग्रवाल और शुभी अग्रवाल ने बताया कि पीएम और सीएम योगी आदित्यनाथ की परंपरागत उद्योग के उत्पादों को उपहार में देने की अपील ने सकारात्मक प्रभाव दिखाया है। उनकी अपील का ही असर है कि इस उद्योग से मुँह मोड़ चुके लोग अब फिर से जुड़ने लगे हैं। इससे काशी की काष्ठकला को नयी पहचान तो मिली ही है, बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध रहे हैं।

ओडीओपी योजना को मिलेगी नई उड़ान, यूपी के पेट्रोल पंपों पर भी अब मिलेंगे उत्पाद

कभी 3 हजार वर्गफुट का था मंदिर का क्षेत्रफल, अब 5 लाख वर्गफुट में फैला है पूरा परिसर

बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath Dham) का दायरा पहले लगभग 3000 वर्ग फुट तक ही सीमित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्री काशी विश्वनाथ धाम लगभग 5 लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में विस्तारित हो गया है। इसके अलावा 60 किलो स्वर्ण से शिखर तक इसकी आभा भी दमकने लगी है। इसके पहले 1835 में पंजाब के तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह ने विश्वनाथ मंदिर के शिखर को लगभग 22 मन सोने से स्वर्ण मंडित कराया था। इससे भी पहले 1780 में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।

Tags: kashi vishwanath dhamiup newsvaranasi newswooden toy industry
Previous Post

ODOP योजना को मिलेगी नई उड़ान, यूपी के पेट्रोल पंपों पर भी अब मिलेंगे उत्पाद

Next Post

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में सहायक बनी रूर्बन मिशन योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Rurban Mission scheme

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास में सहायक बनी रूर्बन मिशन योजना

यह भी पढ़ें

जानें आसान तरीकों से ‘हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार’ बनाने की रेसिपी

14/01/2022
Ram Rahim

जेल में बंद बाबा राम रहीम की बिगड़ी तबीयत, PGI में भर्ती

03/06/2021
केशव प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य ने कहा- सड़कों के निर्माण जरिये ग्रामीण विकास के खुल रहे हैं नए द्वार

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version