• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन ट्रेन से करें, EMI से भरें टूर पैकेज का किराया

Writer D by Writer D
23/03/2025
in राष्ट्रीय
0
7 Jyotirlingas
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ट्रेन से लेकर फ्लाइट्स तक से देश-विदेश के महत्वपूर्ण डेस्टिनेंशंस की सैर कराने के लिए अलग-अलग पैकेज मुहैया कराती है। अब कंपनी लोगों को Train के जरिए 7 ज्योतिर्लिंगों (7 Jyotirlingas) की यात्रा करने के लिए टूर पैकेज दे रही है और खास बात ये है कि इसमें आने वाले खर्च को यात्री किस्तों में या EMI के जरिए चुका सकते हैं।

11 अप्रैल से शुरू होगा टूर

IRCTC भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) के माध्यम से देश के तमाम धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए भी टूर पैकेज संचालित करती है। अब कंपनी इस पर्यटक ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंगो (7 Jyotirlingas) की यात्रा के लिए टूर पैकेज का संचालन कर रही है, जो 11 अप्रैल से चालू होगा और 22 अप्रैल 2025 तक चलेगा। यह टूर पैकेज 11 रातों और 12 दिन का है।

इन ज्योतिर्लिंगों (Jyotirlingas) की कर सकेंगे यात्रा

इस टूर पैकेज के तहत यात्री उज्जैन स्थित महाकालेश्वर व ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात स्थित सोमनाथ व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेट द्वारका व सिग्नेचर ब्रिज, नाशिक स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी व कालाराम मंदिर, पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और स्थानीय मंदिर के दर्शन हेतु यात्रा करायी जाएगी। इस ट्रेन की सुविधा योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरैली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर मिलेगी।

पैकेज पर इतना खर्च

इस यात्रा के कंम्फर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के AC Rooms समेत अन्य सुविधाओं के साथ एक व्यक्ति के लिए पैकेज 52200 रुपये का है। वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी के पैकेज में बजट होटलों के एसी रूम्स समेत अन्य सर्विसेज शामिल रहेंगे, जिसकी कीमत एक व्यक्ति के लिए 39550 रुपये है। वहीं तीसरे स्लीपर कैटेगरी के पैकेज में नान एसी रूम्स के साथ एक व्यक्ति को 23200 रुपये देने होंगे।

EMI की भी सुविधा उपलब्ध:

खास बात ये है कि इस टूर पैकेज पर होने वाले खर्च को यात्री आसान ईएमआई के जरिए भर सकते हैं। IRCTC इस यात्रा में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा 816 रुपये प्रतिमाह की आसान EMI पेमेंट की व्यवस्था कर रही है। इसका उद्देश्य ये है कि निम्न आय वर्ग के लोग भी इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें। इसमे LTC की सुविघा उपलब्ध है।

बुकिंग करने का ये है प्रोसेस

अब बात आती है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए और ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने के लिए बुकिंग कैसे होगी? तो बता दें कि आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी।

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

उन्होंने बताया कि यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय पर जा सकते हैं या फिर आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते है। इच्छुक यात्री मोबाइल नंबरों 8287930199, 9236391908, 9236391910, 9417105544, 7302821864 संपर्क कर सकते हैं।

Tags: indian railwayirctc packageJyotirlingas
Previous Post

IPL 2025: ईशान की आंधी में उड़ा राजस्थान, हैदराबाद ने किया जीत का आगाज

Next Post

महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान न करने वाले व्यक्ति और कौम के लिए कोई जगह नहींः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने आयुर्वेद दिवस पर की धन्वन्तरि पूजा, प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना

23/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तराखंड

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

22/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
Next Post
CM Yogi

महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान न करने वाले व्यक्ति और कौम के लिए कोई जगह नहींः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

धर्म परिवर्तन के 13 अभियुक्त गिरफ्तार

19/08/2023
hathras case

हाथरस : CBI टीम का एक्शन शुरू, पीड़ित परिवार से करेगी मुलाकात

13/10/2020
The entire family was found dead

सीवर लाइन में उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत

30/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version