• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोषण माह के तहत पिलाई जाएगी विटामिन ‘ए’ की खुराक

Desk by Desk
18/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर
0
विटामिन 'ए' खुराक

विटामिन 'ए' खुराक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी सहित आंखों की अन्य बीमारियों से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के झांसी में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग मिलकर  बाल स्वास्थ्य पोषण माह के 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे दूसरे चरण में विटामिन ‘ए’ की खुराक  पिलाने का काम करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ जी के निगम ने बुधवार को बताया कि ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण  दिवस (वीएचएसएनडी व यूएचएसएनडी) सत्रों के जरिये 9 माह से 5 वर्ष तक के  2.83 लाख को विटामिन ए की खुराक पिलायी जायेगी। यह अभियान बुधवार एवं  शनिवार को आयोजित होने वाले ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण  दिवस सत्रों के अतिरिक्त सोमवार को भी चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पूर्ण टीकाकरण (24 माह तक), सम्पूर्ण टीकाकरण, वजन लेना और अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित करना, सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना, एक घंटे के अंदर और छह माह तक सिर्फ स्तनपान को लेकर जन जागरूकता, आयोडीन युक्त नमक के सेवन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि ०9 माह से 12 माह तक के 18,683 बच्चों, 1 से 2 वर्ष तक के 97,898 बच्चों और 2 से 5 वर्ष तक के 1,66,917 बच्चों को पोषण की खुराक पिलाने का लक्ष्य निधार्िरत है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं नियमों को ध्यान में रखते हुये अभियान के तहत सभी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसको देखते हुये अभियान में वीएचएसएनडी व यूएचएसएनडी सत्रों के दौरान बच्चों को अलग-अलग चम्मचों से विटामिन ए खुराक पिलाई जा रही है।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ॰ विजयश्री शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के नियमों का आवश्यक रूप से पालन कराया जा रहा है। सत्रों में दो गज दूरी, मास्क, सेनिटाइजर का समय-समय पर प्रयोग और स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि माह भर चलने वाले इस विशेष अभियान में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के साथ ही उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक टीके भी लगाए जायेंगे।

Tags: Child Health Nutrition MonthCOVID-19कोवि़ड-19बाल स्वास्थ्य पोषण माहविटामिन 'ए' खुराक
Previous Post

शहरों में विकसित करें स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति : नीतीश

Next Post

बिजली का बिल निश्चित अन्तराल पर प्रेषित किए जायें : योगी

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
cm yogi

बिजली का बिल निश्चित अन्तराल पर प्रेषित किए जायें : योगी

यह भी पढ़ें

आर्यन को मिली नई पहचान बने कैदी नंबर 956, किंग खान ने भेजा मनी ऑर्डर

15/10/2021
Railway Recruitment Board

मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में बंपर भर्तियां, 10वीं के मार्क्स से होगा चयन

03/11/2020
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को दी जीत की बधाई, कहा- ‘दीदी जियो दीदी’

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version