• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समस्तीपुर में VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप, ARO सस्पेंड; FIR के आदेश

Writer D by Writer D
08/11/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
VVPAT slips were found in Samastipur.

VVPAT slips were found in Samastipur.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर जिले में सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में सड़क किनारे भारी संख्या में VVPAT पर्चियां मिली हैं। जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। VVPAT की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया।

बताया गया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि 8 नवंबर की सुबह ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में वीवीपैट पर्चियां देखीं। आरजेडी समेत अन्य विपक्ष के नेता इसको लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। उधर, सूचना मिलने के बाद समस्तीपुर ​के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। एसडीओ दिलीप कुमार भी जांच में शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी पर्चियों को मौके से जब्त कर लिया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि, सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डिस्पैच सेंटर के पास हमें कुछ पर्चियां मिलीं। मैं अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा और उम्मीदवारों की मौजूदगी में हमने उन पर्चियों को जब्त कर लिया है…जांच की जा रही है। मामले में FIR दर्ज की जा रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और निलंबन की अनुशंसा की गई है।

इधर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि समस्तीपुर के डीएम को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है। चूंकि ये मॉक पोल (प्रायोगिक मतदान) की VVPAT पर्चियां हैं, इसलिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रत्याशियों को भी डीएम द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि लापरवाही के कारण संबंधित एआरओ को निलंबित किया जा रहा है और एफआईआर दर्ज की जा रही है।

राजद प्रत्याशी अरविंद सहनी ने इस घटना को चुनाव आयोग की लापरवाही और पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया है। उन्होंने कहा कि मतगणना से पहले ही इस तरह की घटनाएं जनता के विश्वास को कमजोर करती हैं। फिलहाल प्रशासन ने VVPAT पर्चियों को सुरक्षित कर जांच टीम गठित की है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पर्चियां कूड़े में कैसे और क्यों फेंकी गईं।

Tags: bihar news
Previous Post

यूपी दर्शन पार्क हमारे उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का बना उदाहरण: एके शर्मा

Next Post

भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वालेः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami commends young mountaineers Riyansh and Prisha.
Main Slider

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा को मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

08/09/2026
Uproar in the Tamil Nadu Assembly
राजनीति

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

08/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी चुनेंगे कांग्रेस की नई युवा टीम, खुद ले रहे इंटरव्यू

08/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Next Post
CM Yogi

भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वालेः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sadhna Gupta

पंचतत्व में विलीन हुईं साधना गुप्ता, नम आँखों से प्रतीक ने दी मुखाग्नि

10/07/2022
Aryan Khan

आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहेंगे

04/10/2021
CM Yogi

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version