• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारी बारिश में दीवार गिरी, मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
collapsed

collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारी बरसात के कारण कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार की रात हुई भारी वर्षा से महरुआ थाना क्षेत्र के रामनगर कर्री गांव के मजरे तौकला में छप्पर पर दीवार गिरने से उसमें सो रही दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई तथा उनकी चचेरी बहन की मौत हो गई। घायल बहनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

उप जिलाधिकारी भूमिका राजबहादुर यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

रामनगर कर्री गांव के तौकला पुरवे में शनिवार की रात राकेश प्रजापति की कच्ची दीवार बगल में ही स्थित अर्जुन के छप्पर पर गिर गयी। छप्पर में अर्जुन तथा उनके भाई पप्पू की लड़कियां सो रही थी। छप्पर पर मकान गिरने से सोनी 16 व निशा 13 पुत्री पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बगल में ही सो रही राधा 6 पुत्री अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

PM मोदी से मिले शाह और राजनाथ सिंह, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

छप्पर पर मकान गिरने की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबे को साफ कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन राधा की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घायल सोनी व निशा को तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Tags: ambedkarnagar crime newsAmbedkarnagar newscrime newsup newswall collapsed
Previous Post

PM मोदी से मिले शाह और राजनाथ सिंह, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Next Post

दिल्ली-NCR में जम कर बरसे बादल, उमस और गर्मी से मिली राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
rain in delhi

दिल्ली-NCR में जम कर बरसे बादल, उमस और गर्मी से मिली राहत

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह Woman committed self-immolation

लखनऊ : आत्मदाह की कोशिश मामले में पूर्व राज्यपाल का बेटा हिरासत में, महिला को उकसाने का आरोप

14/10/2020
arrested

फरार चल रहे इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

06/10/2021
CM Dhami released the book “Uttarakhand @25 Looking Back-Looking Forward”

“उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

30/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version