• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दिल्ली में पाइपलाइन काटने की हो रही है साजिश…’, जल संकट के बीच आतिशी का बड़ा आरोप

Writer D by Writer D
16/06/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Atishi Marlena

Atishi Marlena

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के लोग इस समय भीषण गर्मी और पेयजल संकट (Water Crisis) की दोहरी मार झेल रहे हैं। इसी बीच दिल्ली की जलमंत्री आतिशी (Atishi)  का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। इस षड्यंत्र के कारण साउथ दिल्ली में आज 25 फीसदी पानी की कमी हुई है। आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली में मुख्य वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने का आग्रह किया है।

जल संकट के बीच जल मंत्री आतिशी (Atishi)  ने शनिवार को अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर समस्या दूर करने का आदेश दिया। साथ ही, जरूरत के आधार पर पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जलापूर्ति बेहतर बनाने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से फोन पर बातचीत भी की। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बैठक के बाद आतिशी (Atishi)  ने बताया कि दिल्ली में जलसंकट की स्थिति बढ़ रही है। हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उत्पादन 70 एमजीडी तक घट गया है। 932 एमजीडी उत्पादन ही हो रहा है। वजीराबाद बैराज का जलस्तर सामान्य से 6 फीट घटकर 668.5 फीट पर पहुंच गया है। मुनक नहर से मिलने वाला पानी भी घटकर 902 क्यूसेक पहुंच गया है। कच्चा पानी मिलने में आई दिक्कत के बाद जल शोधन संयंत्र पर असर पड़ा है।

इस समस्या से निपटने के लिए पश्चिमी दिल्ली के कई हिस्सों में बोरवेल को यूजीआर से जोड़ा गया है। साथ ही, जलबोर्ड ने दिल्ली में टैंकरों के फेरे बढ़ाकर प्रतिदिन 10 हजार कर दिया है। जल बोर्ड करीब 10 एमजीडी पानी टैंकरों से सप्लाई कर रहा है। आतिशी ने अपील की कि हिमाचल से मिलने वाले पानी पर जब तक अपर यमुना रिवर बोर्ड का निर्देश नहीं आ जाता तब तक हरियाणा दिल्ली को कुछ अतिरिक्त पानी दे। दिल्ली के लोग भी पानी बर्बाद न करें। यदि कहीं लीकेज दिखे तो तुरंत सोशल मीडिया पर खबर दें। इस पर तुरंत संज्ञान लेंगे। एक दिन पहले कोंडली की शिकायत मिली थी जिसे 12 घंटे में ठीक कर दिया गया था।

‘प्यासे को पानी देना सबसे अच्छा काम है’, यूपी और हरियाणा के सीएम को मंत्री आतिशी ने लिखी चिट्ठी

आतिशी ने बताया कि वजीराबाद बैराज और मुनक नहर से मिलने वाले पानी की मात्रा कम होने से दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से कम उत्पादन हो रहा है। सामान्य रूप से रोजाना इन प्लांट से 1005 एमजीडी पानी का उत्पादन होता है।

आपातकालीन स्थिति में ट्यूबवेल को सप्लाई नेटवर्क से जोड़ा गया है। ये ट्यूबवेल विशेष रूप से बवाना, नरेला, द्वारका, नांगलोई सहित पश्चिमी दिल्ली के कई हिस्सों में करवाए गए हैं। इन जगहों पर पानी की विशेष कमी है। आतिशी ने कहा कि स्थिति सुधारने के लिए अपर यमुना रिवर बोर्ड की बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। हिमाचल ने इस बैठक में दोबारा ये बात दोहराई गई है कि दिल्ली को अपना सरप्लस 139 एमजीडी पानी देने के लिए तैयार है, लेकिन बोर्ड ने इस पर हिमाचल से कुछ कागज मांगे हैं।

Tags: Atishidelhi newsdelhi water crisisNational news
Previous Post

CSIR UGC NET परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

‘EVM को हैक किया जा सकता है…,’ एलन मस्क का बड़ा दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Main Slider

विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : पुष्कर सिंह धामी

31/05/2026
Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Next Post
Elon Musk

‘EVM को हैक किया जा सकता है…,’ एलन मस्क का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें

House Attached

दो गैंगस्टर की 5.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क

20/08/2022
rain

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मिली चिपचिपी गर्मी से राहत

17/10/2021
Bhuvaneshwari mantra

देवी मां की आराधना से मिलेगा सौभाग्य, राशिनुसार ऐसे करें पूजा

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version