• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठ बोलता है गाजीपुर का एक माफिया, खुद को ब्रिगेडियर उस्मान के परिवार का बताता है : योगी

जो कानून की धज्जियां उड़ते थे, आज यूपी का बुलडोजर उनकी छाती को रौंद रहा: योगी

Writer D by Writer D
26/05/2024
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा है कि हम रामभक्त हैं, तबतक चैन की सांस नहीं लेंगे, जबतक पापियों का अंत नहीं कर देते। उन्होंने कहा कि आज बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता और अगर ये दु:साहस करने की किसी ने कोशिश की तो अगले ही चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते हुए मिलेंगे। कहा कि जो मफिया कभी कानून की धज्जियां उड़ाया करते थे आज यूपी का बुलडोजर उनकी छाती को रौंद रहा है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को सैदपुर में गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी पारसनाथ राय के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां का एक माफिया अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए खुद को ब्रिगेडियर उस्मान के परिवार का बताता है। जबकि ये कोरा झूठ है और उसका ब्रिगेडियर उस्मान के परिवार से कोई नाता नहीं है।

…हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने महाराज गाधि की पावन धरा, स्वतंत्रता सेनानियों और आजाद भारत की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले महान बलिदानियों की धरा को कोटि कोटि नमन करते हुए कहा कि 2014 के पहले हम सब नारा लगाते थे, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब सपा और कांग्रेस के लोग हमपर हंसते थे। सीएम ने कहा कि महाराज गाधि के पुत्र महर्षि विश्वामित्र ने इसी धरती से शंखनाद करते हुए कहा था, ”गाधितनय मन चिंता ब्यापी, हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी।” उन्होंने कहा कि माफिया, अपराधी, नक्सलवादी और आतंकवादियों को मारने के लिए भाजपा आवश्यक है। कहा कि सुरक्षा और कानून का राज सुशासन की पहली शर्त होती है। यूपी का बुलडोजर आज गरीबों, सज्जनों, बेटियों और व्यापारियों को अभय प्रदान कर रहा है।

देश का सम्मान बेच देते थे कांग्रेस और सपा के लोग

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आप के वोट ने अयोध्या में रामलला का मंदिर बना दिया, देश का सम्मान बढ़ा दिया, सीमाओं को सुरक्षा प्रदान की, विकास के बड़े बड़े कार्य हुए हैं। हाईवे, एयरपोर्ट, रेलवे, वाटरवे, हर घर नल के रूप में हर तरफ विकास देखने को मिल रहा है। मगर यही वोट जब कांग्रेस और सपा को जाता था, तो वे देश का सम्मान बेचते थे, आतंकवाद और नक्सलवाद को पनपाते थे, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा को खतरे में डालते थे, माफिया खुली जीप में बैठकर हिन्दुओं को भय और दहशत के माहौल में जीने के लिए मजबूर करते थे।

राम मंदिर का श्रेय जनता को जाता है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा जनता की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में महर्षि विश्वामित्र के नाम पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। गाजीपुर में आज सारी सुविधाएं दे दी गई हैं। आज एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोग फ्री राशन प्राप्त कर रहे, तो वहीं पहले यही राशन माफिया और डकैत हजम कर जाते थे। जिस भगवान राम ने हमें हजारों साल पहले आतंकवाद से मुक्त करके अभय प्रदान किया था। आज वह अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। इसका श्रेय आपको जाता है, क्योंकि आपने अपने वोट से मोदी जी को ताकत दी। सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ राममंदिर का निर्माण हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम भी हुआ है। ये दोनों काम एक साथ चले हैं तब यहां शांति हुई है।

आरक्षण में सेंध लगाने की इजाजत किसी को नहीं देंगे

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे। पर्सनल लॉ का मतलब शरिया कानून और तालिबानी शासन है। इसका मतलब बेटियां स्कूल नहीं जा सकतीं, महिलाएं बाहर नहीं निकल सकतीं, बुर्के में ही उन्हें घर में दुबककर रहना होगा। तीन तलाक फिर से लागू हो जाएगा। इसके अलावा ये लोग अगर सत्ता में आए तो ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे। हम आरक्षण में सेंध लगाने की इजाजत किसी को भी नहीं दे सकते। ये विरासत टैक्स भी लगाना चाहते हैं, यानी हमारे पूर्वजों की प्रॉपर्टी का सर्वे कराके आधी प्रॉपर्टी को ये पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए घुसपैठियों को दे देंगे। ये एक तरह का औरंगजेब का जजिया कर है। वही औरंगजेब जिसने अपने भाई की हत्या कराई थी और अपने बाप शाहजहां को एक एक बूंद पानी को तरसाया था। कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

जन सुविधाओं के लिए तरसाने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसाना है: सीएम योगी

इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, पूर्व विधायक सुभाष पासी, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, राकेश त्रिवेदी, भानू प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, केदारनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष चौहान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags: cm yogigajipur newsup newsYogi News
Previous Post

स्वाति ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को घेरा, कहा- उनके वीडियो से बढ़ गईं रेप व हत्या की धमकियां

Next Post

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
Next Post
Manoj Pandey

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा

यह भी पढ़ें

हरियाणा : CM मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर आई पॉजिटिव

02/09/2020
Suicide

बीकॉम के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

22/01/2023
Pashupati Kumar

योग करते हुए अचानक निढाल हुए केंद्रीय मंत्री, दिल्ली AIIMS ले जाने की तैयारी

21/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version