• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर, बादल फटने से मची तबाही

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
cloud burst

cloud burst

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से तबाही मच गई है। यहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है, चारों तरफ मलबा फैल गया है। बादल फट जाने के कारण नदियां उफान पर हैं और बारिश का कहर भी जारी है। बादल फटने के कारण यहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ गांवों के लोगों को अपने घरों को छोड़कर बाहर आना पड़ा। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।

जम्मू शहर में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। 32 साल बाद शहर में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला है। शहर में 1989 के बाद जुलाई महीने में अब तक की सबसे अधिक 150.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। ये सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो सात जुलाई 1986 में हुई 172.6 मिमी बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है।

मैक्रोनी खाने से पिता-पुत्र की मौत, दो बच्चों समेत मां की हालत गंभीर

उधर, रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद है। उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में घाटी जाने वाले वाहनों की कतारें लगी हैं। मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन भारी बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि शुक्रवार रात को मगरकोट में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया था।

इसके बाद रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उधमपुर में भी घाटी की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

शनिवार दोपहर को वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रामबन में फंसे हजारों वाहनों को निकालकर फिर से राजमार्ग को स्थायी तौर पर खोलने का काम शुरू कर दिया गया था। जिस स्थान पर पस्सियां गिरी हैं, वहीं पर टनल का भी निर्माण जारी है। इसलिए राजमार्ग को खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Tags: cloud burstJammu-Kashmir newsmonsoon newsmonsoon updatesNational newsWeather NewsWeather updates
Previous Post

पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी, डीजल हुआ सस्ता

Next Post

एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग हुई सील, सामने आई यह बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
sunil shetty

एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग हुई सील, सामने आई यह बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

Union Foreign Minister V Muralitharan

केंद्रीय विदेश मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी पर हमला, TMC पर लगा आरोप

06/05/2021
Masala Macaroni

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

19/06/2025
Fights

घर में बहेगी प्यार की बहार, जब इन बातों का रखेंगे ख्याल

18/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version