• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, जानें क्या खुला रहेगा, क्या बंद

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

केजरीवाल गुरुवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक में शहर के कोविड-19 हालात पर हुई चर्चा के बाद वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की है। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान मॉल, स्पा, जिम, ऑडिटोरियम आदि सब बंद रहेंगे, लेकिन सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत क्षमता के साथ चल सकेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि एक साप्ताहिक बाजार को एक दिन में और एक जोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। साप्ताहिक बाजार में ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में अब बैठ कर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे।

There is no shortage of beds in hospitals in Delhi. According to the latest data, more than 5000 beds are available: Delhi CM Arvind Kejriwal on COVID19 situation pic.twitter.com/mmXG446Yke

— ANI (@ANI) April 15, 2021


कोरोना पर वार के लिए आगे आया व्यापार मंडल, चेन तोड़ने के लिए बंद होंगे बाजार

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की कोई कमी नहीं है। अभी 5,000 से ज्यादा बेड खाली हैं, लेकिन मरीजों के चूजी होने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है। हमारा प्रयास है कि दिल्ली में सभी मरीजों को इलाज और बेड मिल सकें।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि जारी रही और इस दौरान 17,000 से अधिक नए मामले सामने आए तथा 104 और मरीजों की मौत हुई, जबकि एक्टिव केस भी बढ़कर 50,000 के पार पहुंच गए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 17,282 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 7,67,438 तक पहुंच गई है, जबकि 9,952 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 7,05,162 हो गई।

भाजपा पार्षद ने गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला खून से लथपथ शव

राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक रूप से घट कर 91.88 फीसदी पर आ गई। इस दौरान 104 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 11,540 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.50 फीसदी रह गई है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,08,534 सैंपल्स की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 2.30 करोड़ के पार पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 8,34,822 है। इस बीच राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 7,598 पर पहुंच गई है।

Tags: Arvind KejriwalNational news
Previous Post

राहुल गांधी का मोदी पर वार, कहा- न टेस्ट हैं, न वेंटिलेटर बस उत्सव का ‘ढोंग’

Next Post

नवरात्रि के दौरान करें इन चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा वजन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
Use these things during Navratri, weight will not increase

नवरात्रि के दौरान करें इन चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा वजन

यह भी पढ़ें

Rinku Singh will become a government officer

रिंकू सिंह बनेंगे सरकारी अधिकारी, योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

26/06/2025
missing

मैनपुरी जेल में पति से मिलाई करने गई महिला 2 बच्चों समेत लापता

21/07/2022
UP Board

बिहार बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब होंगी 10वीं और 12वीं के एग्जाम

04/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version