• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी जी ने कर दिखाया: सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दस वर्ष के अंदर हजारों करोड़ की विकास परियोजना देकर प्रधानमंत्री ने काशी को नए कलेवर के रूप में वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत किया है। आज एक बार फिर हजारों करोड़ों की इन योजनाओं को लेकर पीएम का आगमन हुआ है। साढ़े छह सौ करोड़ की लागत से बनास डेयरी (Banas Dairy)  बनी है। लगता है कि यह किसानों व पशु पालकों के लिए आधुनिक तीर्थ जैसी है। यह डेयरी आमदनी को बढ़ाने के साथ ही भारत की श्रद्धा को सम्मानित और संरक्षित करने का नया केंद्र बनी हुई है।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि उप्र की उर्वरा भूमि को गो माता का आशीर्वाद देकर पीएम के मार्गदर्शन में हमारे पशुपालकों की समृद्धि के लिए कार्य प्रारंभ किया। इस बहाने गोमाता की रक्षा भी होगी और हमें पुण्य व आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा काशी में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने जा रहा है। जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े तकरीबन 13 हजार करोड़ से अधिक की नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। 10 वर्ष में काशी को प्रधानमंत्री जी द्वारा 45 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी गईं। जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी जी ने कर दिखाया।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहीं। उन्होंने बनास काशी संकुल, यूपीसीडा एग्रो पार्क, करखियांव में शुक्रवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13,100 करोड़ से अधिक की 35 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र व कामधेनु की मूर्ति देकर पीएम का स्वागत किया। उप्र में रुचि लेने पर बनास डेयरी के चेयरमैन को बधाई दी।

हर सनातन धर्मावलंबी व भारतवासी अभिभूत है

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि पांच सदी के बाद अयोध्या में रामलला के इंतजार को समाप्त करते हुए उनकी दिव्य मूर्ति को भव्य मंदिर में विराजमान कराने के उपरांत प्रधानमंत्री जी का काशी आगमन हुआ है। पीढ़ियां बीत गईं, युग समाप्त हो गए, लेकिन इंतजार का क्रम तब टूटा, जब मोदी जी की दूरदर्शिता, मार्गदर्शन व नेतृत्व भारत प्राप्त कर रहा है। काशी विश्वनाथ धाम के बाद अयोध्या में श्रीरामलला का विराजमान होना हर सनातन धर्मावलंबियों व भारतवासी को अभिभूत करता है।

प्रधानमंत्री ने देश को नई दृष्टि व पहचान दी है

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को नई दृष्टि व पहचान दी है। भारतवासी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। नया भारत वैश्विक मंच पर नागरिकों को सम्मान व सुरक्षा देता है तो समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उनकी आस्था और आजीविका का भी ध्यान रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को नई दिशा व नेतृत्व देने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प संग देशवासियों को नए भारत के साथ जोड़ रहे हैं।

काशी की तर्ज पर सीरगोवर्धन का दिख रहा नया स्वरूपः सीएम योगी

बनास डेयरी के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व चंदौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, जयवीर सिंह, रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, गिरीश चंद यादव, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Tags: banas dairycm yogiup newsvaranasi news
Previous Post

सब रविदास जी के हैं और रविदास जी सबके हैं: पीएम मोदी

Next Post

किसी भी देश व प्रदेश के विकास में इकोनाॅमी ग्रोथ के इंजन के रूप में कार्य करती हैं ऊर्जा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
AK Sharma

किसी भी देश व प्रदेश के विकास में इकोनाॅमी ग्रोथ के इंजन के रूप में कार्य करती हैं ऊर्जा: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

बसपा विधायक BSP MLA

बसपा विधायक बोले- ब्राह्मण होने की कीमत चुका रहे हैं, सीबीआई का छापा ‘राजनीति से प्रेरित’

20/10/2020
Skill development

युवाओं का निखरेगा कौशल, मिलेगा रोजगार

14/05/2022
CM Yogi

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते: सीएम योगी

11/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version