• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराधियों को टिकट देने वाली पार्टी महिलाओं को क्या ही सुरक्षा देगी: स्मृति ईरानी

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
smriti irani

smriti irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में तीन दर्जन से ज्यादा अपराधियों को टिकट देने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) से समाज और महिलाओं की सुरक्षा की क्या ही उम्मीद की जा सकती है।

ईरानी यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नहीं बल्कि धमकी देने वालों के पलायन का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को यह नहीं भूलना चाहिये कि उनकी सरकार बढ़ते अपराध पर काबू न पाने की वजह से ही गई थी।

मेरठ दक्षिण के सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी के वायरल वीडियो और उस पर दर्ज मुकदमे की चर्चा करते हुए ईरानी ने कहा कि जिस तरह सरकार बनने पर देख लेने की धमकी दी गई है तो अब वोट देने के मामले में भी जनता उसे देख लेगी। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिस मेरठ की धरती पर आजादी की चिंगारी भड़की वहां एक सपा उम्मीदवार किस तरह खुले आम जनता को देख लेने की जुर्रत कर सकता है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि सपा की राजनीति हमेशा खौफ और दहशत पर चलती रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पिता भी “लड़कों से गलती हो जाती है” कह कर बात बराबर करते रहे हैं।

भाजपा विचारों की पार्टी है और बाकी पार्टियां परिवारवाद व वंशवाद से ग्रसित : नड्डा

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि जो देश में कम और विदेश में ज्यादा रहते हों वह भला जनता के काम क्या आयेंगे। उन्होंने जनता से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा का एक उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा बल्कि उम्मीदवार की पांच साल की मेहनत शीष झुका रही है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

आतंकियों ने हेड कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या, पुलवामा में मुठभेड़ शुरू

Next Post

निर्वाचन आयोग ने EXIT POLL पर लगाया बैन, जारी किए दिशा-निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

निर्वाचन आयोग ने EXIT POLL पर लगाया बैन, जारी किए दिशा-निर्देश

यह भी पढ़ें

आइए जानते है जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की कैसे हुई थी प्लानिंग?

05/08/2020
murder

पत्नी की हत्या मामले में हत्यारोपी पति गिरफ्तार

04/01/2022
Mayawati

UP चुनाव से पहले मायावती का मास्टरस्ट्रोक! ब्राह्मण नेता को दिया पहला टिकट

25/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version