• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना OTP और पासवर्ड के हो रहा WhatsApp, सामने आया ये जबरदस्त Scam

Desk by Desk
20/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
बिना OTP और पासवर्ड के कैसे हैक हो रहा WhatsApp? सामने आया GhostPairing Scam
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक नया और खतरनाक साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसे GhostPairing Scam कहा जा रहा है. इस स्कैम में हैकर्स बिना OTP, पासवर्ड या SIM कार्ड चुराए ही अकाउंट का पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं. साइबर सिक्योरिटी फर्म Gen Digital की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें किसी तकनीकी बग का नहीं बल्कि यूजर की लापरवाही और भरोसे का फायदा उठाया जाता है. एक बार अकाउंट लिंक हो गया तो हैकर WhatsApp Web के जरिए सभी चैट्स तक पहुंच बना सकता है.

GhostPairing Scam क्या है और कैसे काम करता है

GhostPairing Scam व्हाट्सएप के आधिकारिक लिंक किए गए डिवाइस फीचर का गलत इस्तेमाल करता है. इसमें हैकर यूजर को खुद ही अपने अकाउंट से एक नया डिवाइस लिंक करने के लिए बहला-फुसलाता है. चूंकि यह प्रक्रिया WhatsApp के भीतर ही होती है, इसलिए किसी OTP या पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ती. जैसे ही डिवाइस लिंक होता है, हैकर को WhatsApp Web पर पूरा एक्सेस मिल जाता है.

कैसे शुरू होता है यह स्कैम

इस स्कैम की शुरुआत आमतौर पर किसी भरोसेमंद कॉन्टैक्ट से आए मैसेज से होती है, जैसे Hey, I just found your photo!. मैसेज के साथ दिया गया लिंक WhatsApp में Facebook जैसे प्रिव्यू के साथ दिखता है, जिससे शक नहीं होता. यूजर लिंक पर क्लिक करता है और एक फेक वेबपेज पर पहुंच जाता है, जो असली फोटो व्यूअर जैसा दिखता है.

फेक वेरिफिकेशन से कैसे होता है अकाउंट लिंक

फेक वेबसाइट फोटो देखने से पहले वेरीफाई करने को कहती है. यहां यूजर से फोन नंबर मांगा जाता है और एक numeric pairing code जनरेट होता है. यूजर को यह कोड WhatsApp में डालने को कहा जाता है, जिसे सामान्य सिक्योरिटी प्रोसेस बताया जाता है. जैसे ही कोड डाला जाता है, हैकर का ब्राउजर लिंक्ड डिवाइस के रूप में अप्रूव हो जाता है.

कैसे रखें खुद को सुरक्षित

यूजर्स को नियमित रूप से Settings में जाकर Linked Devices चेक करते रहना चाहिए और किसी भी अनजान डिवाइस को तुरंत रिमूव करना चाहिए. किसी वेबसाइट या मैसेज के जरिए आए QR code या pairing code को कभी भी व्हाट्सएप में न डालें. Two-Step Verification जरूर ऑन रखें और अचानक आए मैसेज को बिना वेरिफाई किए लिंक पर क्लिक न करें. सतर्कता ही WhatsApp GhostPairing Scam से बचाव का सबसे मजबूत तरीका है.

Tags: WhatsApp ScamWhatsapp Status
Previous Post

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Next Post

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

dhanteras

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना संकटों से घिर सकता है जीवन

27/10/2024
Arrested

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में एक युवक गिरफ्तार

10/01/2023
naseemudin sidiqui

भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी : सिद्दिकी

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version