• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा दशहरा कब? जानें पूजा विधि और महत्व

Writer D by Writer D
28/05/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ganga Dussehra

Ganga Dussehra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह दिन मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष, गंगा दशहरा की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि यह 5 जून को है या 6 जून को। आइए, इस खबर में हम आपको गंगा दशहरा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) कब है?

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 4 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) 2025 के शुभ मुहूर्त

दशमी तिथि प्रारंभ 05 जून 2025, दोपहर 02:32 बजे।
दशमी तिथि का समापन 06 जून 2025, शाम 04:37 बजे होगा।
हालांकि, गंगा स्नान और दान-पुण्य पूरे दिन किए जा सकते हैं। लेकिन विशेष मुहूर्त में पूजा करना और भी फलदायी माना जाता है।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) की पूजा विधि

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के दिन मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि यह संभव न हो, तो घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। पूजा स्थल को साफ करें और मां गंगा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। मां गंगा को पुष्प, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। गंगा दशहरा की कथा पढ़ें या सुनें।”ओम नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः” मंत्र का जाप करें। आखिर में आरती करें और सभी को प्रसाद वितरित करें। इस दिन दान-पुण्य करना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आप अपनी श्रद्धा और क्षमता अनुसार अन्न, वस्त्र या धन का दान कर सकते हैं।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का महत्व

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्व है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। गंगा को मोक्षदायिनी माना जाता है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान को मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है। ‘दशहरा’ शब्द ‘दस’ और ‘हरा’ से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है दस प्रकार के पापों को हरने वाली।

मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। गंगाजल को पवित्र और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान से स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा पर पितरों का तर्पण करने का भी विधान है, जिससे उन्हें शांति मिलती है।

Tags: ganga dussehra
Previous Post

निर्जला एकादशी व्रत में न करें ये काम, घर में छा जाएगी कंगाली!

Next Post

Operation Sindoor के डेलिगेशन में शामिल दिग्गज नेता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
Ghulam Nabi Azad

Operation Sindoor के डेलिगेशन में शामिल दिग्गज नेता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

8 नवंबर से उड़ाने शुरू

दरभंगा : आठ नवंबर से शुरू होगी उड़ाने, स्पाइस जेट ने शुरू की टिकट बुकिंग 

21/09/2020
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

वांटेड पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित

04/03/2021

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version