• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब अचानक ट्रेन पर गिरने लगे पत्थर, उसके बाद जो हुआ…..

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में भूस्खलन में पत्थर गिरने के कारण आज तड़के ट्रेन संख्या 07390 कन्नूर बेंगलुरु एक्सप्रेस के सात कोच पटरी से उतर गये हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम रेलवे के अंतर्गत बेंगलुरु सेलम खंड पर टोप्परु शिवाडी स्टेशनों के बीच कन्नूर से चल कर बेंगलुरु आ रही इस ट्रेन पर सुबह करीब तीन बजकर 50 मिनट पर अचानक बड़े बड़े पत्थर आकर गिरे जिससे गाड़ी के सात कोच पटरी से उतर गये। इनमें में दो कोच बी-1 एवं बी-2 एसी-3 श्रेणी के हैं जबकि एस 6, एस 7, एस 8, एस 9 एवं एस 10 शयनयान श्रेणी हैं। यह ट्रेन कन्नूर से कल शाम छह बजकर पांच मिनट पर रवाना हुई थी।

मंडल रेल प्रबंधक, बेंगलुरु, श्याम सिंह एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं डॉक्टरों का एक दल दुर्घटना राहत ट्रेन एवं चिकित्सा वैन के साथ करीब पौने पांच बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। इसी प्रकार से मंडल रेल प्रबंधक सेलम भी एक टीम के साथ साढ़े पांच बजे इरोड से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। ट्रेन में कुल 2348 यात्री सवार थे और किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

पीएम मोदी रिजर्व बैंक की दो नवप्रवर्तनकारी सुविधाओं का आज करेंगे उद्घाटन

सूत्राें ने बताया कि ट्रेन के पिछले हिस्से के सुरक्षित छह कोच एवं एसएलआर को यात्रियों के साथ टोप्पुरु की ओर रवाना किया गया है। घटनास्थल पर पांच बसों और टोप्पुरु में 15 बसों का इंतजाम करके कुछ यात्रियों को बेंगलुरु रवाना किया गया। यात्रियों के पानी एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की गयी। होसुरु (04344-222603), बेंगलुरु (080-22156554) और धर्मपुरी (04342-232111) में हेल्पलाइन स्थापित की गयी हैं।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक संजीव किशोर, अतिरिक्त महाप्रबंधक पी के मिश्रा, प्रधान मुख्य अभियंता एवं आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रभारी एस पी एस गुप्ता स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Tags: crime newskarnataka newsNational newsTrain accident
Previous Post

पीएम मोदी रिजर्व बैंक की दो नवप्रवर्तनकारी सुविधाओं का आज करेंगे उद्घाटन

Next Post

स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर तंज, बोलीं- घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
Surrendered Naxalite women walked the ramp.
Main Slider

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

14/08/2026
'Gen Alpha' Makes Waves in Lucknow
Main Slider

लखनऊ में ‘Gen Alpha’ का हल्लाबोल, सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे; जाम में फंसा मंत्री का काफिला

14/08/2026
Next Post
smriti irani

स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर तंज, बोलीं- घर पर लड़का है पर लड़ नहीं सकता

यह भी पढ़ें

AK Sharma

विपक्ष को उनके ही सवालों में फंसाया नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ने, सुनते रह गये विरोधी नेता

25/02/2025

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
17 crows found dead in Barabanki

बाराबंकी में 17 कौए मृत पाए गए, बर्ड फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version